31.2 C
Ratlām
Sunday, June 15, 2025

रतलाम : नाले में मिला महिला का शव, करंट लगने से मौत की आशंका

रतलाम : नाले में मिला महिला का शव, करंट लगने से मौत की आशंका

– शव के पास मिले बिजली के टूटे तार और कचरा बिनने का थैला, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के तेजा नगर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक महिला का शव नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्राथमिक जांच में महिला की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन आपात व्यवस्था को लेकर कितना सजग है, उक्त हादसे में एक महिला की मौत ने प्रशासन की कलाई खोल दी है। आंधी-तूफान के 20 घंटे बाद भी कुछ इलाकों में धराशायी हुए पेड़ और विद्युत पोल अब तक नहीं हटाने से बिजली गुल है और रहवासियों को बड़े हादसे का डर सता रहा है। 

घटना माणक चौक थाना क्षेत्र के वार्ड 23 के तेजा नगर की है, जहां सुबह करीब 9:30 बजे नाले में एक महिला का शव देखा गया। शव के पास बिजली के टूटे हुए तार और एक थैला पड़ा हुआ था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला कचरा बीनने का काम करती थी। स्थानीय पार्षद अक्षय संघवी और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पार्षद संघवी ने बताया कि नाले में खुले बिजली के तार पाए गए हैं और संभवत: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। बाद में महिला की पहचान ईश्वर नगर निवासी कमला के रूप में हुई, जो सुबह 6 बजे घर से कचरा बीनने निकली थी।  सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने जानकारी दी कि शव को बरामद कर लिया है और मर्ग कायम किया जा रहा है। महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

नाले में करंट से गई महिला की जान?

इस घटना ने एक बार फिर जिला प्रशासन, बिजली विभाग और नगर निगम की लापरवाही को उजागर कर दिया है। खुले तार और असुरक्षित नाले आम लोगों के लिए जान का खतरा बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी बिजली से जुड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। अहम सवाल यह है कि क्या इस बार किसी की जवाबदेही तय होगी या फिर यह मामला भी अन्य हादसों की तरह फाइलों में दब जाएगा?

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page