23.8 C
Ratlām
Sunday, October 1, 2023

हेलीकॉप्टर से बचाई जान : बाढ़ में फंसे तीन लोगों का किया रेस्क्यू, जाने कहां का है मामला, किस कलेक्टर ने ली सेना की मदद

- Advertisement -

उज्जैन/रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज डेस्क।
मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से अब जनजीवन अस्तव्यस्त होने लगा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हालात भयावह बनने लगे हैं। नदी, नाले उफान पर आ गए है। उज्जैन के बड़नगर में बाढ़ में फंसे एक मकान की छत से हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर तीन लोगों को बाहर निकाला। इसमें एक गर्भवती भी शामिल है। उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने वायुसेना से संपर्क कर नागपुर से हेलीकॉप्टर बुलाकर गर्भवती सहित तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकलवाया।

- Advertisement -
IMG 20230917 171214
हेलीकॉप्टर से बचाई जान : बाढ़ में फंसे तीन लोगों का किया रेस्क्यू, जाने कहां का है मामला, किस कलेक्टर ने ली सेना की मदद 2

उज्जैन संभाग में बारिश का क्रम लगातार जारी है। बड़नगर के समीप स्थित चम्बल और चामला नदी के किनारे पर बसे लखेसरा, दौलतपुर, मतवाडिया, दंगवाड़ा, कजलाना, सेमलिया, चामलेश्वर गांव डूब क्षेत्र में आ गए है। देर रात से ही एसडीआरएफ की टीम ग्रामीणों की मदद के लिए लगी हुई है। इन्ही में से कुछ गांव अभी भी पानी से लबालब है। एसडीआरएफ की टीम ने बाढ़ में फंसे अधिकांश लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, लेकिन ग्राम सेमलिया के एक मकान की छत पर शनिवार रात से ही गर्भवती महिला और दो अन्य व्यक्ति बाढ़ में फंसे थे। जिन्हे एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकालने के लिए कई प्रयास किए लेकिन पानी का बहाव तेज होने से नाव के माध्यम से इन्हें बचाना और वहां तक पहुंचना संभव नहीं था। इसके बाद कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने इन लोगों को बचाने के लिए नागपुर से वायु सेवा का MI17V5 हेलीकॉप्टर मंगवाया। जिसकी मदद से बारिश में फंसी गर्भवती महिला और दो अन्य लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया गया।

- Advertisement -
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected by VandeMatram News