31.1 C
Ratlām

सैलाना विधायक के फिर बिगड़े बोल : 6 माह पहले कलेक्टर को बोला था तेरे बाप का राज है क्या, अब कहा कि ला देंगे पसीना

सैलाना विधायक के फिर बिगड़े बोल : 6 माह पहले कलेक्टर को बोला था तेरे बाप का राज है क्या, अब कहा कि ला देंगे पसीना

एक माह बाद सीधे घुसेंगे चैंबर में, कलेक्टर को शिकायतों की माला पहनाकर ला देंगे पसीना 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा अंतर्गत ग्रामीणों की समस्याओं के साथ रतलाम कलेक्ट्रेट पहुंचे सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने एक बार फिर कलेक्टर राजेश बाथम पर निशाना साधा है। 6 माह में दूसरी बार विधायक डोडियार के बिगड़े बोल का मामला सामने आने के बाद प्रशासन और राजनीति गलियारों में चर्चा को जन्म दे दिया है। सोमवार को विधायक डोडियार ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि अगर एक माह में समस्याओं का हल नहीं होता है तो कलेक्टर के चैंबर में घुसेंगे और पसीना ला देंगे। शिकायतों के लेटर की माला पहनाएंगे। गोबर, कीचड़ जो भी लाना है तो वह भी लेकर लाएंगे। इसके पूर्व विधायक डोडियार ने दिसंबर 2024 में रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं। 

विधायक डोडियार सैलाना विधानसभा व रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के बाद आने वाली व अन्य मौजूदा समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। सीएम के नाम 29 बिंदु का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर प्राची हरित को सौंपा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा के नेतृत्व में ग्रामीण कोर्ट चौराहा पर एकत्र हुए। यहां से सैलाना विधायक डोडियार के साथ पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे। महिला व पुरुष जय जोहार का नारा है, भारत देश हमारा है, जल जमीन की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे, जो जमीन सरकारी है वो जमीन हमारी है आदि नारों की तख्तियां हाथों में लेकर नारेबाजी करते शामिल हुए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमीन पर बैठ गए। 

कलेक्टर को आ जाएगा पसीना

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक डोडियार ने कहा कि हमने अधिकारियों को कह दिया है कि सारी समस्याओं का समाधान जल्दी से जल्दी से करना। नहीं करोंगे तो आगे हम बहुत कुछ बड़ा करेंगे। आज तो हमने बाहर बैठकर ज्ञापन दिया। आवेदन-निवेदन किया है। अगली बार ज्यादा लोग आएंगे। सीधे कलेक्टर के चैंबर में जाएंगे। कलेक्टर का चैंबर छोटा है। जब अधिक संख्या में अंदर घुसेंगे तो क्या होगा उन्हें पसीना आ जाएगा। उनकी मजबूरी हो जाएगी यह लोग बार-बार नहीं आना चाहिए। वह खुद समाधान कर देंगे। इनका निराकरण करो यह लोग तो अलग टाइप के है। विधायक ने मीडिया से कहा कि हम आंदोलनकारी लोग है। जैसे-जैसे हमारे दिमाग में चीजे आती जाएगी चाहे माला पहनाना पड़े, गोबर लाना पड़े कुछ भी लाना पड़ेगा। बारिश का समय है कीचड़ हो जाएगा तो कीचड़ भी लेकर आएंगे। अब कलेक्टर के चैंबर में भी बड़ी संख्या में जाएंगे।

6 माह पूर्व रतलाम कलेक्टर को बोला था यह

दिसंबर 2024 में रतलाम जिले के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बेहद आपत्तिजनक बयान दिया था। जिला अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ हुए विवाद के बाद विधायक डोडियार ने रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘तेरे बाप का राज है क्या कुछ भी ऑर्डर निकाल देगा. कोई भी जिला, कलेक्टर तेरे हिसाब से नहीं चलेगा, कानून के हिसाब से चलेगा ’ इतना ही नहीं उन्होंने कलेक्टर के एससी के कास्ट सर्टिफिकेट पर भी सवाल उठाए थे. दरअसल, सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार रतलाम कलेक्टर बाथम पर लगातार हमले के साथ उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!