रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
दीपावली पूर्व नगर निगम कर्मचारियों को वेतन दिए जाने की मांग के साथ नगर निगम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति आगे आई है। नगर निगम प्रशासक एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के नाम उपायुक्त विकाससिंह सोलंकी को सौंपे ज्ञापन के दौरान सफाई संरक्षकों ने संयुक्त रूप से सभी कर्मचारियों को त्योहार पहले वेतन का भुगतान करने की मांग प्रमुखता से की है। इस दौरान सफाई संरक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ देने के साथ एरियर राशि देने की मांग प्रमुखता से रखी। नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया के कक्ष के बाहर उपायुक्त सोलंकी को ज्ञापन देने के दौरान संघर्ष समिति के राम कल्याणे, संजय पैमाल, विजय खरे, कमल शिंदे, कमल भाटी एवं अमर चौहान प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


