तिरंगा वाहन रैली : भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा थाम समग्र जैन समाज एवं रोटरी क्लब ने निकाली रैली, महलवाड़े से पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठजनों ने लहराया ध्वज

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
स्वराज अमृत महोत्सव अंतर्गत रविवार को समग्र जैन सोश्यल ग्रुप एवं सकल जैन संघ सहित रोटरी क्लब रतलाम प्राइम के तत्वाधान मे तिरंगा वाहन रैली विभिन्न मार्गों से निकाली। रैली की शुरुआत महलवाड़ा से पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी व समाज के वरिष्ठगण द्वारा तिरंगा फेराकर भारत माता के जयघोष के साथ की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जैन सोश्यल ग्रुप के प्रितेश गादिया ने बताया की शुभारम्भ पश्चात रैली डालूमोदी बाजार, घास बाजार, चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खना, धानमंडी, सहरसराय, न्यू रोड होकर दो बत्ती पर राष्ट्रगान के साथ समापन किया। राष्ट्रगान गादिया द्वारा किया गया। रैली में जैन सोश्यल ग्रुप मैन ग्रेटर सेंट्रल, रत्नपुरी यूथ क्लासिक, मैत्री साइन संस्कार क्लासिक, श्वेतांबर सोशल ग्रुप, वर्धमानश्री संघ साधुमर्गी जैन संघ, गुजराती उपाश्रय, तेरापंथ त्रिसतूतीक जैन संघ, दिगंबर समाज, धर्मदास मित्र मंडल, रोटरी क्लब रतलाम प्राइम आदि संस्थाओं के पदाधिकारि व सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। रैली में प्रमुख रूप से पारस सकलेचा, महेंद्र कटारिया, महेंद्र गादिया, राजू खबिया, प्रकाश मूणत, निर्मल लुनीया, अशोक जैन लाला, अशोक चौटाला, सौरभ छाजेड़, प्रफ्फुल लोढ़ा, दीपेन्द्र कोठारी, विनित पिपाडा, रितेश मान्डोत, विकास चोपड़ा, निलेश मूणत, निलेश चौरड़िया, विनोद मेहता, पारस मांडोत, दीपक भंसाली, मनोज सींगावत, दीपक चौरड़िया, जयंतीलाल डांगी आदि सैंकडों युवा देशभक्त मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20220814 WA0030

मातृशक्ति ने थामा तिरंगा, रतलाम की सड़कों पर निकाली रैली, लगाए वन्देमातरम् के नारे
स्वराज अमृत महोत्सव समिति के तत्वावधान में माता-बहनों ने भी तिरंगा थाम रैली निकाली। देशभक्ति के गीत व नारों के साथ माँ कालिका मंदिर से रैली शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई महलवाड़ा पहुँची। यहां अनुराधा तिवारी ने उद्बोधन दिया। स्वराज अमृत महोत्सव समिति संयोजक महेन्द्र गादिया ने अमृत महोत्सव को लेकर अभी तक आयोजित कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रीति सोलंकी, वैदेही कोठारी, संगीता जैन, वन्दना सोनी ने रैली की व्यवस्था और अगवानी की। जैन एकेडमी की झांकी की व्यवस्था ज्योति जैन, पल्लवी डांगी ने प्रमुखता से की। इस दौरान समिति की विजया कुशवाह, राजश्री राठौड़, जयश्री राठौड़, ममता भंडारी , आशा दुबे, मंगला देवड़ा, अनीता कटारिया, दिव्या शर्मा, अनुकुँवर बरोड़, कविता देवड़ा, रुचि शर्मा ,कृष्णा डोडिया आदि मौजूद थीं।संचालन सुनीता छाजेड़ ने किया एवं आभार स्वराज अमृत महोत्सव समिति के जिला सह संयोजक विम्पी छाबड़ा, सुरेन्द्र भाभरा ने माना।

IMG 20220814 WA0031
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!