28.8 C
Ratlām

रतलाम जिले में बढ़ेगी विज्ञान की गतिविधियां, विज्ञान प्रकोष्ठ का गठन, जिला विज्ञान अधिकारी जोशी तो सहायक राठौर को बनाया

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
रतलाम जिले में विज्ञान गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल की गाइड लाइन के मुताबिक जिले में विज्ञान प्रकोष्ठ का गठन किया गया।
जिला और ब्लॉक स्तर पर विज्ञान और सहायक विज्ञान अधिकारी तथा प्रत्येक संकुल केंद्र पर एक विज्ञान अधिकारी बनाएं गए है।
जिला विज्ञान अधिकारी जितेंद्र जोशी (प्राचार्य), सहायक जिला विज्ञान अधिकारी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक गजेंद्र सिंह राठौर बनाएं गए है। रतलाम ब्लॉक में विज्ञान अधिकारी स्वतन्त्र क्षोत्रिय, सहायक विज्ञान अधिकारी गिरीश लहवासिये, बाजना ब्लॉक में विज्ञान अधिकारी दिलीप पाटीदार, सहायक विज्ञान अधिकारी चंदन कछावा, सैलाना ब्लॉक में विज्ञान अधिकारी वीरेंद्र मिंडा, सहायक विज्ञान अधिकारी सीमा शर्मा, आलोट ब्लॉक में विज्ञान अधिकारी सतीश मीणा, सहायक विज्ञान अधिकारी राजकुमारी पाल, पिपलोदा ब्लॉक में विज्ञान अधिकारी मुकेश ठन्ना, सहायक विज्ञान अधिकारी हर्षा नामदेव तथा जावरा ब्लॉक में विज्ञान अधिकारी मुकेश गहलोत तथा सहायक विज्ञान अधिकारी रितेश त्रिवेदी को बनाया गया है। इसके अलावा विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे 61 शिक्षकों को संकुल विज्ञान अधिकारी बनाया गया है।
क्या होगी भूमिका
जिले में राज्य स्तर से प्रचलित समस्त प्रकार की विज्ञान गतिविधियों का आयोजन, समन्वय तथा संचालन का उत्तरदायित्व विज्ञान अधिकारी संभालेंगे। प्रशासनिक सहयोग के लिए एडीपीसी को पदेन नोडल अधिकारी तथा डीपीसी को पदेन सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। शिक्षा विभाग के सहायक संचालक लक्ष्मण देवड़ा ने सबसे पहले इंस्पायर अवार्ड में जल्दी से जल्दी आईडिया अपलोड हो यह लक्ष्य विज्ञान अधिकारियों के लिए तय किया है। जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए जिले में प्रत्येक स्तर पर विज्ञान गतिविधियों को सुचारू रखने के निर्देश दिए है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!