SMO Ferro Alloys Private Limited : Syed Akhtar Ali और भाई-बहनों के खिलाफ FIR 

- ग्रेन और माइनिंग का दंभ भरने वाला प्रसिद्ध व्यवसायी सैय्यद अख्तर अली पर करोडों की धोखाधडी के गंभीर आरोप

SMO Ferro Alloys Private Limited founder of Syed Akhtar Ali

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) में एक बड़े ग्रेन (अनाज) और माइनिंग व्यवसायी (SMO Ferro Alloys Private Limited) एसएमओ फेरो अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड का संस्थापक सैय्यद अख्तर अली (Syed Akhtar Ali) और उसके भाई बहनों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है। रतलाम (Ratlam) के स्टेशन रोड पुलिस थाने पर सोमवार को जांच के बाद धोखाधडी का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। ग्रेन (अनाज) और माइनिंग की बड़ी- बड़ी खदानों का दंभ भरने वाला प्रसिद्ध व्यवसायी (SMO Ferro Alloys Private Limited) एसएमओ फेरो अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड का संस्थापक सैय्यद अख्तर अली (Syed Akhtar Ali) और इसके भाई बहनों पर करोडों की धोखाधडी के गंभीर आरोप है। संभावना है कि इसके खिलाफ अन्य भी जमीन की खरीद फरोख्त की लंबित शिकायतें हैं, जिसको लेकर जल्द अन्य आपराधिक प्रकरण भी दर्ज हो सकते हैं। 

रतलाम (Ratlam) में बड़े ग्रेन (अनाज) और माइनिंग व्यवसायी (SMO Ferro Alloys Private Limited) एसएमओ फेरो अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड का संस्थापक सैय्यद अख्तर अली (Syed Akhtar Ali) के खिलाफ धोखाधडी की शिकायत शहर के एक अन्य ऑटो मोबाइल व्यवसायी विजय कटारिया ने दर्ज कराई है। Ratlam पुलिस ने सैय्यद अख्तर अली (Syed Akhtar Ali) परिवार के तीन पुरुषों व दो महिलाओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है, हांलाकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी विजय पिता मांगीलाल कटारिया ने स्टेशन रोड थाने पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि चार वर्ष पूर्व 2021 में सर्वे क्रमांक 221 /1 और 221 /2 जो की 2 .2350 व 2 .2350 हेक्टेयर भूमि का सौदा पांच भाई बहन आरोपी अख्तर अली, अफसर अली, मोह्हबत अली, अलताब बी, फिरोज बी से 2 करोड़ 70 लाख रुपए में करार हुआ था। जिसका 90 लाख रुपए बतौर आरोपियों को एडवांस दिया था। करार के अनुसार बाकी का बचा हुआ पेमेंट दो वर्ष बाद रजिस्ट्री पर देना था। 

आरोपी सैय्यद अख्तर अली करता था टाल-मटोल

फरियादी कटारिया जब भी सैय्यद अख्तर अली (Syed Akhtar Ali) से रजिस्ट्री करवाने या 90 लाख रुपए देने का कहता तो आरोपी (SMO Ferro Alloys Private Limited) एसएमओ फेरो अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड का संस्थापक अख्तर (Syed Akhtar Ali) टालमटोली कर देता और बहाने बनाने लग जाता। मामले को अब चार वर्ष बीत गए परन्तु अभी तक आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं कराई। पीड़ित फरियादी विजय ने पुलिस को शिकायत दर्ज की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो महिला सहित पांच आरोपियों पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर दिया। 

धोखाधड़ी की यह है पूरी कहानी 

पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त भूमि बेचान करार से पूर्व बैंक में गिरवी रख कर लोन लिया हुआ था। आरोपियों ने उसी दरमियान उक्त भूमि का बैंक लोन चूका दिया और आरोपी अफसर अली, मोह्हबत अली, अलताब बी, फिरोज बी ने छल करते हुए पूरी भूमि को (SMO Ferro Alloys Private Limited) एसएमओ फेरो अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड का संस्थापक सैय्यद अख्तर अली (Syed Akhtar Ali) के नाम हक़ त्याग की रजिस्ट्री करवा दी। आरोपी अख्तर अली ने कुछ दिनों बाद उक्त भूमि बेटे मुर्तजा अली के नाम रजिस्ट्री करवा दी। मुर्तजा अली ने उक्त भूमि को एचडीएफ़सी बैंक में रखकर फिर लोन ले लिया था। बता दे की, सफेद पोश की आड़ में आरोपी (SMO Ferro Alloys Private Limited) एसएमओ फेरो अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड का संस्थापक सैय्यद अख्तर अली (Syed Akhtar Ali) के खिलाफ चर्चा है कि इसने सरकारी बैंको को ही नहीं बल्कि प्रायवेट बैंको से भी धोखाधड़ी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!