रतलाम में स्वीमिंग पूल संचालक की लापरवाही से हुई थी मौत : डॉल्फिन स्विमिंग पूल संचालक सहित तीन के खिलाफ FIR 

रतलाम में स्वीमिंग पूल संचालक की लापरवाही से हुई थी मौत : डॉल्फिन स्विमिंग पूल संचालक सहित तीन के खिलाफ FIR 

Advertisements
Advertisements

– पुलिस ने 11 दिन तक चली लंबी जांच में पाया कि अनुमति बगैर संचालित हो रहा था पूल

रतलाम , वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिला मुख्यालय पर सैलाना रोड स्थित डॉल्फिन स्विमिंग पूल वर्षों से अनुमति बगैर संचालित हो रहा था। आंखे मूंदे बैठे जिम्मेदारों की नींद तब खुली जब एक 18 वर्षीय युवक संचालक की लापरवाही से हादसे का शिकार हुआ और उसकी मौत हो गई। घटना के 11 दिन तक पुलिस की लंबी जांच के बाद आखिरकार स्विमिंग पूल संचालक विजय शंकर पांडेय सहित तीन आरोपियों के खिलाफ एफआइआर (FIR) दर्ज हुई है। वंदेमातरम् न्यूज ने घटना के चार दिन बाद पड़ताल कर प्रमुखता से समाचार प्रेषित किया था कि डॉल्फिन स्वीमिंग पूल अनुमति बगैर और लोगों की जान से खिलवाड़ कर संचालित किया जा रहा है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि रतलाम के सैलाना रोड स्थित डॉल्फिन स्वीमिंग पूल में 19 मई – 2024 की शाम करीब 4 बजे अनिकेत (18) पिता दिनेश तिवारी मूलनिवासी ग्राम पटेड़ा थाना मौरावा (जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम ब्राह्मणों का वास की डूबने से मौत हो गई थी। घटना के तीन घंटे बाद भी स्विमिंग पूल संचालक पांडेय ने बेशर्मी की हदों को पार करते हुए स्विमिंग पूल का संचालन जारी रखा था। मौके पर सी सीएसपी अभिनव वारंगे और टीआई राजेंद्र वर्मा ने पहुंचकर स्विमिंग पूल सील कर सीसीटीवी खंगाले थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वीडियो में साफ यह दिख था कि स्वीमिंग पूल में पैर डाले एक युवक बैठा है। पीछे से अनिकेत दौड़कर उसके कंधे के सहारे छलांग लगाता है। वह फिर से किनारे आता है। तभी एक और युवक अनिकेत की तरह ही छलांग लगाता है। उसी दौरान बाहर निकल रहे अनिकेत के चेहरे पर उसका एक पैर टकरा जाता है और अनिकेत फिर से पूल में गिर जाता है। करीब 6 मिनट 20 सेकंड बाद अनिकेत को उसके दोस्तों ने बाहर निकाला था और उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। जहां पर डॉक्टर ने अनिकेत को मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

घटना में कौन है मौत का जिम्मेदार

19 मई – 2024 को अनिकेत (18) पिता दिनेश तिवारी अपने तीन दोस्त पीयूष पिता प्रवीण, हर्ष पिता गणेश और तुषार पड़ियार निवासी लोहार रोड के साथ डॉल्फिन स्वीमिंग पूल गया था। पूल से बाहर आने की कोशिश के दौरान एक अन्य युवक ने छलांग लगाई थी। युवक का पैर अनिकेत के चेहरे पर लगता है और वह पूल में डूब जाता है। इस हादसे से मौके पर खड़ा ट्रेनर भी सिर्फ तमाशा देखता हुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। रतलाम औद्योगिक थाना के जांचकर्ता सब इंस्पेक्टर एचबी दीक्षित के अनुसार तीन आरोपियों की लापरवाही से अनिकेत की डूबने से मौत हुई है। स्वीमिंग पुल संचालक विजय शंकर पांडेय पिता ओमप्रकाश पांडेय, ट्रेनर कमल टाक पिता फूलचन्द्र टाक निवासी कोमलनगर (रतलाम) एवं दोस्त पीयूष कुमावत पिता प्रवीण कुमावत निवासी ब्रामणो का वास के खिलाफ 304 ए, 34 भादवि के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की गई। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!