19.5 C
Ratlām

रतलाम में गुंडों का आतंक : पूर्व नगर निगम अध्यक्ष और बेटी से मारपीट, लूटी चेन 

रतलाम में गुंडों का आतंक : पूर्व नगर निगम अध्यक्ष और बेटी से मारपीट और लूटी चेन 

सरेराह बेल्ट से की मारपीट, महिमा ने स्कूटी की चाबी निकालकर एक बदमाश को रोका

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सैलाना बस स्टैंड ब्रिज पर बीती रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पोरवाल और उनकी बेटी महिमा (27) के साथ सरेराह बदमाशों ने मारपीट कर दी।

पोरवाल अपनी बेटी के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी ब्रिज पर रांग साइड से तेज रोशनी के साथ आ रही बाइक और स्कूटी पर सवार 4-5 युवकों को उन्होंने टोका। इस पर बदमाशों ने बेल्ट से हमला कर दिया। बेटी महिमा जब पिता को बचाने आगे बढ़ीं, तो बदमाशों ने उन्हें भी बेल्ट से पीटा और गले से करीब 4 तोला सोने की चेन लूट ली। हमले के बावजूद महिमा ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश की स्कूटी की चाबी निकाल ली, जिससे उसकी पहचान हो सकी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी शिशिर पिता भेरूलाल बोरीवाल निवासी डोंगरे नगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने शुभम (डोंगरे नगर), लक्खा (सुभाष नगर) समेत अन्य साथियों के नाम बताए हैं। पीड़िता महिमा ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि हादसे के वक्त उनकी गाड़ी अचानक रोशनी के कारण असंतुलित हो गई थी, जिस पर पिता ने रांग साइड से आ रहे युवकों को टोका। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें बेल्ट से हमला कर दिया और सरेराह लूटपाट की। इस दौरान ब्रिज पर कुछ राहगीर बचाव की जगह मूकदर्शक बनकर बदमाशों का उत्पात देखते रहे। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!