26.8 C
Ratlām

भूमाफिया समदड़िया ग्रुप की करतूत : देर रात गांधी उद्यान में काटे विशाल हरे पेड़, कांग्रेस ने पुतला फूंक जताया आक्रोश

– कांग्रेस ने महापौर को याद दिलाया वादा, शुरू करेंगे जनआंदोलन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
बहुप्रतिक्षित गोल्डपार्क की भूमि भूमाफिया समदड़िया ग्रुप को बेचने के बाद जिम्मेदार प्रशासन नतमस्तक है। बीती रात गोल्डपार्क की भूमि के आगे 70 वर्ष प्राचीन महात्मा गांधी उद्यान में विशाल हरे पेड़ों को काट दिया गया। महापौर प्रहलाद पटेल ने चुनावी घोषणा में जहां नए-नए उद्यान को संवारने का दावा किया था, उसके विपरीत देर रात अवैध तरीके से हुई विशाल पेड़ों की कटाई ने कांग्रेस को मुद्दा बैठे बिठाए सौंप दिया।
गुरुवार को कांग्रेस ने गांधी उद्यान के बाहर जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि सहित प्रशासन का पुतला फूंका। भूमाफिया समदड़िया ग्रुप को ओने-पौने दाम पर बेंची बेशकीमती जमीन के बाद नियम विपरीत गांधी उद्यान में काटे पेड़ों से राजनीति गरमा चुकी है। कांग्रेस का आरोप है कि गोल्ड पार्क का सारा कार्य गैर कानूनी रूप से हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में स्पष्ट कहा कि बगीचे को नहीं बेचा जा सकता। अगर नगर निगम अपने 70 साल के बगीचे को एक भूमाफिया को बेच रतलाम की जनता से धोखा किया है। इसी मुद्दे पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निगम गांधी उद्यान पर प्रदर्शन कर जिम्मेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। जनप्रतिनिधि और  प्रशासन का पुतला भी फूंका गया। इस संदर्भ में ज्ञापन नायब तहसीलदार को भी सौंपा गया। जिसमें मांग की गई है दोषियों के खिलाफ शीघ्र फौजदारी मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है और बगीचे पर किसी प्रकार का निर्माण शुरू होता है तो कांग्रेस जन आंदोलन करेगी।

IMG 20230420 153027

प्रदर्शन के दौरान यह थे प्रमुख रूप से शामिल
प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस महासचीव यास्मीन शेरानी, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, राजीव रावत, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, गणेश यादव, सोहेल काजी, नासिर कुरैशी, कमरूद्दीन कछवाय, हितेश पैमाल, साबीर हुसैन, मनीषा व्यास, निलोफर खान, फखरूद्दीन मंसूरी, सलीम बागवान, सुजीत उपाध्याय, फय्याज मंसूरी, मुकेश कोठारी, रामचन्द्र धाकड, जितेंद्र मिर्ची, चंद्र प्रकाश पुरोहित, अमरसिंह शेखावत, इक्का बेलूत, परेश जैन, राहुल दुबे, विजय पंड्या, धर्मेंद्र शर्मा, किशन सिंगाड, ललित चोपड़ा, संजय खडकर, हिमांशु खाबिया, रतन बाबा, श्याम सुंदर शर्मा, गोलू डेनियल, विशाल कंडारे, भरत सेन, सोनू व्यास, राजेश प्रजापत, विजय उपाध्याय, वीरपाल सिंह राठौर आदि मौजूद थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!