
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। सैलाना (Sailana) में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना आरटीओ बैरियर के पास करीब ढाई बजे की है, जहां पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार सरवन थाना क्षेत्र के रीछखोरा निवासी अंकित (20) अपने साथी अक्षय (19) निवासी सालरापाड़ा के साथ बाइक से रतलाम जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में अक्षय के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं अंकित को सिर, पसलियों और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सैलाना (Sailana) के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी डॉक्टर जितेंद्र रायकवार ने दोनों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।थाना प्रभारी पिंकी आकाश के अनुसार, टक्कर मारने वाली अज्ञात कार की तलाश जारी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द वाहन और उसके चालक की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


