सहकारी समिति का प्रबन्धक करोड़ो का आसामी, रतलाम सहित झाबुआ- इंदौर के ठिकानों पर लोकायुक्त की सुबह 4 बजे से कार्रवाई, 20 लाख नगद मिले

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
झाबुआ जिले की ग्राम देवझिरी में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक भारत सिंह हाड़ा के रतलाम स्थित शुभमश्री कॉलोनी स्थित घर पर लोकायुक्त इंदौर की टीम ने गुरुवार सुबह 4 बजे छापा मारा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20210916 WA0172
यह है प्रबन्धक भारतसिंह हाड़ा जिनके यह कार्रवाई चल रही।

प्रारम्भिक जांच में टीम को प्रबन्धक के घर से 50 तोला सोना, एक किलो से अधिक चांदी के जेवर और 20 लाख रुपए से अधिक की नगदी के आलावा दो मकान और दो कृषि भूमि के दस्तावेज मिले हैं। एक टीम झाबुआ और इंदौर में भी प्रबंधक के ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements


इंदौर लोकायुक्त टीम के डीएसपी संतोष सिंह भदौरिया व प्रवीणसिंह बघेल के नेतृत्व में करीब एक दर्जन अधिकारियों व कर्मचारियों का दल वाहनों से आज रात करीब 3 बजे रतलाम पहुंचा था। टीम ने हाड़ा के शुभमश्री कॉलोनी स्थित निवास पर अचानक पहुंचकर दरवाजा खटखटाया और कार्रवाई शुरू की। टीम के दरवाजा खटखटाने पर यहाँ पर प्रबंधक नहीं मिला लेकिन उसके परिजन ने दरवाजा खोला। शुरुआती जांच में लगभग 50 तोला सोने के आभूषण, 1 किलो से अधिक चांदी के जेवर, 20 लाख रुपए से अधिक नगद, दो मकानों व दो कृषि भूमि के दस्तावेज जप्त किए गए है। इसके अलावा दो चार पहिया वाहन व तीन से चार बाइक की भी इनके पास होने की जानकारी मिली है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है।

नोट गिनते जांच टीम सदस्य।

टीम अधिकारी का क्या कहना
लोकायुक्त इंदौर डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया प्रबंधक हाड़ा के रतलाम सहित इंदौर और झाबुआ सहित अन्य स्थान पर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई जारी है। इनके खिलाफ लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद मामला संज्ञान में आया था, शुरुआती जांच में बरामद संपत्ति जब्त की जा रही है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!