19.5 C
Ratlām

मामला चांदनीचौक में दहशतगर्दी का : हमले में घायल बुजुर्ग ने निजी अस्पताल में तोड़ा दम, विवाद की कहानी पर्दे के पीछे कुछ और 

– षड्यंत्रकर्ता कब होंगे बेनकाब, शहरवासियों ने जांच पर खड़े किए सवाल


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिला मुख्यालय स्थित चांदनीचौक में सरेराह दहशतगर्दों के उत्पात में घायल बुर्जुग ने बुधवार को अस्सी फीट रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बदमाशों के उत्पात को पुलिस फ्री की चाट और हफ्ता वसूली की कहानी बता रही है, जबकि पर्दे के पीछे षडय़ंत्रकर्ताओं को बचाए जाने की नई कहानी सामने आ चुकी है। पीड़ित पक्ष की ओर से पूरे मामले  में शिकायत कर मामले को षडय़ंत्र पूर्वक बताकर पुलिस की जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि उक्त हमले में एक बुर्जुग की जान जाने के बाद वरिष्ठ अधिकारी विवाद की जड़ में पहुंचेंगे या नहीं ? इस जवाब का आमजन को बेसब्री से इंतजार है।


बता दें कि 19 जून 2023 की रात चांदनी चौक में चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र के साथ मारपीट हुई थी। बदमाशों ने ठेले व टेबल-कुर्सियों फेंक सरेराह जमकर उत्पात मचाकर पुलिस की सक्रियता पर पहला सवाल खड़ा किया था। वारदात में दीनदयाल नगर निवासी यश कसेरा (24) व उसके पिता ईश्वरलाल कसेरा गंभीर घायल हुए थे। आरोपियों ने एकजुट होकर ईश्वरलाल कसेरा के सिर पर पत्थर मार मौके पर अचेत कर दिया था। ईश्वरलाल कसेरा के कोमा में जाने के तीन दिन बाद और वरिष्ठ अधिकारियों से मांग पर माणकचौक पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा बढ़ाई थी।

पुलिस ने देवेश, दादू और सोनू सहित पांच आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 327, 294, 506, 323 व 34 में प्रकरण दर्ज किया। बुधवार को बुजुर्ग की मौत के बाद अब आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा बढऩा तय है। सूत्रों के अनुसार पूरे घटनाक्रम में माणकचौक पुलिस बदमाशों के आंकाओं को बचाने की कोशिश में जुटी है। पर्दे के पीछे मुख्य रूप से दो षडय़ंत्रकर्ता ऐसे हैं जिन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों से ईश्वरलाल और पुत्र यश कसेरा पर हमला करवाकर तमाशा देखा था।

  • फाइल फोटो

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!