The Thrill of RCL : विजेता-उपविजेता ट्रॉफी का कैबिनेट मंत्री कश्यप ने किया अनावरण

- दर्शकों के बीच खेले गए RCL के रोचक सेमीफाइनल, ‘खतम इलेवन’ फाइनल में पहुंची

The Thrill of RCL

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) का चौथा सीजन लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहा है। रतलाम (Ratlam) नगर की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रिकॉर्ड दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए। पहले सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप के आतिथ्य में हुआ, जहां उन्होंने विजेता और उपविजेता ट्रॉफी का अनावरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की गई।

मुख्य अतिथि मंत्री कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में आयोजित रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच सबसे चर्चित प्रतियोगिता बन गई है। इसमें रतलाम के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट तो कई होते हैं, लेकिन अब शहर में प्रशिक्षण केंद्रों की आवश्यकता है। यदि खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिले तो वे रतलाम का नाम देश-दुनिया में रोशन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चेतना खेल मेले के जरिए भी कई खिलाड़ियों ने रतलाम का नाम प्रदेश और देश में रोशन किया। इस अवसर पर महेंद्र कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला मंत्री अनुज शर्मा, मनीष शर्मा, दीपक मईड़ा, प्रिंस बना, अविनाश शर्मा, असीम ओझा, चेतन शर्मा, लवकेश जोशी, राजेंद्र राठौर, सुरेंद्र जोशी, राकेश परमार, ल पायलट पुरोहित, अनार सिंह कुंपावत, महेश सोलंकी सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

42 मैचों में बन चुके साढ़े आठ हजार रन

समिति संयोजक विकास कोठारी, सचिव यतेन्द्र भारद्वाज और जयेश राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता में अब तक 42 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें कुल 8 हजार 586 रन बनाए गए हैं। बल्लेबाजों ने 612 चौके और 730 छक्के लगाए हैं, जबकि 23 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े हैं। वहीं 88 पारियों में गेंदबाजों ने 526 विकेट हासिल किए हैं।

दो टक्कर के सेमीफाइनल परिणाम

20260410 161204

पहला सेमीफाइनल :

पहला मुकाबला खतम इलेवन और हिंद टाइटंस के बीच खेला गया। खतम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन बनाए। राजेंद्र सिंह चंद्रावत ने 15 गेंदों पर 29 रन बनाए, जिसमें 4 गगनभेदी छक्के शामिल थे। खतम इलेवन के गेंदबाज गौरव चौधरी ने 2 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हिंद टाइटंस की ओर से प्रतीक और विक्रम की पारियां टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

दूसरा सेमीफाइनल :

दूसरा मुकाबला फाइनेंस सर्किल और इंडियन गोल्ड के बीच खेला गया। फाइनेंस सर्किल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 104 रन बनाए। शक्ति घोषरे ने 24 गेंदों पर शानदार 55 रन और अनिल निनामा ने 28 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन गोल्ड की टीम 7 ओवर में 49 रन पर सिमट गई। प्रबल गौतम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। इस मैच में शक्ति घोषरे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!