रतलाम में फिर लाखों की चोरी : 6 माह पहले शुरू ज्वेलरी दुकान को बदमाशों ने बनाया निशाना, शटर का ताला तोड़ वारदात को अंजाम

रतलाम में फिर लाखों की चोरी : 6 माह पहले शुरू ज्वेलरी दुकान को बदमाशों ने बनाया निशाना, शटर का ताला तोड़ वारदात को अंजाम

Advertisements
Advertisements

– शातिर बदमाश आभूषण सहित नगदी 25 हजार रुपए भी ले गए साथ

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। अबकी बार बदमाशों ने पुलिस गश्त को चुनौती देकर हाकिमवाड़ा क्षेत्र स्थित ज्वेलर्स पर लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोर दुकान के शटर का ताला तोड़ अंदर घुसे। यहां से बड़ी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण के साथ करीब 25 हजार की नगदी ले गए हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

ऊंकाला रोड निवासी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी ज्वेलरी दुकान के सामने रहने वाले एहसान भाई ने सुबह बताया कि दुकान के ताले रात में बदमाशों ने तोड़ दिए है। दुकान पर जल्दी आओ। यह दुकान उन्होंने 6 माह पहले ही हाकिमवाड़ा क्षेत्र में खोली थी। दुकान में सिल्लक के 25 हजार रुपए भी रखे थे। करीब चार लाख रुपए के आभूषण चोरी हुए है। जब वह दुकान पर पहुंचे तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था। पुलिस को सूचना दी। स्टेशन रोड थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। ज्वेलरी शॉप से सोने व चांदी की अंगूठिया व अन्य आभूषण बॉक्स के साथ बदमाश चोरी कर ले गए। दुकान के अंदर लगे तीन सीसीटीवी कैमरे डीवीआर भी बदमाश अपने साथ ले गए। स्टेशन रोड पुलिस अब मामले की तलाश में जुटी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!