26 C
Ratlām
Saturday, June 28, 2025

मालवा के गांधी को श्रद्धांजलि : पूर्व मंत्री गेहलोत को श्रद्धासुमन अर्पित कर रोपे पौधे

सैलाना विधायक हर्षविजय के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे कार्यक्रम में
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।

पूर्व मंत्री प्रभुदयाल गेहलोत की पुण्यतिथि पर विधायक निवास एवं तहसील कार्यालय के बाहर स्थापित प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता व मालवा के गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधायक हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व में कांग्रेसजन तहसील कार्यालय के समीप स्वर्गीय गेहलोत की प्रतिमा स्थल पहुंचे। कार्यक्रम में मालवा के गांधी के कार्यों का स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद अस्पताल पहुंच मरीजों की कुशलक्षेम पूछ उनकी सेवा की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक गेहलोत, अंशु गेहलोत, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, राजेश गेहलोत, हनी गेहलोत ने परिजनों के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ल, उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, श्रीराम चोधरीं, वरिष्ठ नेता महेंद्र शुक्ल, पार्षद मंगलेश कसेरा, मीरा पाटीदार, राधा बाई काग, पुष्पा राठौड़, रामप्रसाद चंदेल, राधेश्याम पाटीदार, बलबहादुर सिंह, गिरधारी लाल पाटीदार, जितेन्द्रसिंह राठौड़, विमल मांडोत, ब्रजेश चोधरी, दिनेश सोनी, गिरधारीलाल पाटीदार, सत्यनारायण पटेल, ईश्वर पाटीदार, जगदीश वांकिया, राजेश पाटीदार, गोपाल काग, बद्रीलाल काग, मोहम्मद रउफ कादरी, शैलेन्द्र कटारिया, प्रदीप राठौड़, अशोक चोधरी, सुनील चण्डालिया, संजय भंडारी, अजय परिहार, वर्धमान सलाड़िया, मनोज भंडारी, धनसुख सुराणा, बाबू चण्डालिया, किशोर पाटीदार, कांतिलाल काग, समरथ टांक, मनोज टांक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक गेहलोत ने परिजनों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण कर सहजने का संकल्प भी लिया।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page