सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। मालवा के गांधी के नाम से प्रसिद्ध पूर्व मंत्री प्रभुदयाल गेहलोत की सप्तम पुण्यतिथि शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई।तहसील कार्यालय के सामने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने याद कर उन्हें नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालवा के गांधी स्वर्गीय गेहलोत के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

सैलाना के तहसील कार्यालय के सामने गेहलोत की आदमकद प्रतिमा पर उनके पुत्र राजेश, शेखर एवं पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्थानीय विक्टोरिया तालाब स्थित मुक्तिधाम पर गेहलोत की याद में पौधरोपण कार्यक्रम भी रखा गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल एंव बिस्किट वितरित कर मरीजो की सेवा की गई। इस अवसर नगर सहित आसपास से पहुंचे क्षेत्र के कांग्रेस के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओ ने भी गेहलोत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


