34.2 C
Ratlām

दो मुंहे सांप की तस्करी : वन विभाग ने दो मुंहे सांप को भेजा चिडिय़ाघर, तस्कर भाई-बहन के खिलाफ कार्रवाई

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहे दो सांप की तस्करी का मामला उजागर होने के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। सेजावता निवासी तस्कर कमल मइड़ा और उसकी बहन गायत्री के घर से दो मुंहे सांप जब्त करने के बाद उन्हें इंदौर चिडिय़ाघर के लिए रवाना कर दिया गया। पकड़े गए इन सांपो की संख्या दो है। इधर तस्कर भाई-बहन के खिलाफ वन विभाग की ओर से वन्य प्राणी संरक्षण अधनियम-1972 के तहत कार्रवाई की गई।
जिला वनमंडलाधिकारी डीएस डोंडवे ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि दो मुंहे सांप की दुर्लभ प्रजाति को रेंडसेंड बोआ के नाम से भी पहचाना जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक दो मुंहे सांप की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार सेजावता निवासी आरोपी कमल मइड़ा और उसकी बहन गायत्री ने दो मुंहे सांपों को घर में एक टोकरी में रखा था और पश्चिम बंगाल से आ रहे लोगों को इसकी डिलेवरी की जाना थी। दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!