24.5 C
Ratlām

Ratlam : पोते की स्मृति में दादा ने बनवाया ‘Veer Bal Udyan’

- कैबिनेट मंत्री काश्यप और भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने किया उद्यान का लोकार्पण

Cabinet Minister Chetan Kashyap

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिला मुख्यालय पर मानवता और संवेदनशीलता की एक अनुकरणीय मिसाल सामने आई है। मीडटाउन क्षेत्र में एक दादा ने अपने दिवंगत पोते की स्मृति को जीवंत रखने के लिए बच्चों के खेलने और मनोरंजन हेतु एक सुंदर उद्यान का निर्माण करवाया। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बने इस उद्यान का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप (Cabinet Minister Chetan Kashyap) एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के आतिथ्य में फीता काटकर किया गया।

20260120 092426

‘वीर बाल उद्यान’ (Veer Bal Udyan) का निर्माण लक्ष्मीनारायण मीणा ने अपने पोते स्वर्गीय वीर मीणा की स्मृति में करवाया है। यह उद्यान विशेष रूप से क्षेत्र के बच्चों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, ताकि वे सुरक्षित और आनंददायक वातावरण में खेल सकें। उद्यान में बच्चों के लिए 10 से 12 झूले, आकर्षक फव्वारे, बाउंड्री वॉल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इस पहल से कॉलोनी के बच्चों और परिवारों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

गरिमामय उपस्थिति में हुआ शुभारंभ समारोह

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप (Cabinet Minister Chetan Kashyap) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘वीर बाल उद्यान’ (Veer Bal Udyan) न केवल एक बच्चे की स्मृति को सहेजने का माध्यम है, बल्कि यह समाज के प्रति उत्तरदायित्व और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए की गई एक सराहनीय पहल भी है। यह उद्यान आने वाले वर्षों में क्षेत्र के बच्चों की खुशियों का केंद्र बनेगा। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। विशेष अतिथियों में मनोहर पोरवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, सेवानिवृत्त डीएसपी भूपेंद्र सिंह राठौर, भाजपा पार्षद परमानंद योगी की गरिमामय उपस्थिति रही।

परिजनों और क्षेत्रवासियों ने किया स्वागत

अतिथियों का स्वागत स्वर्गीय वीर मीणा के दादाजी लक्ष्मीनारायण मीणा, पिता रवि मीणा, क्षेत्रवासी अनुज शर्मा सहित कॉलोनीवासियों द्वारा किया गया। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!