23.6 C
Ratlām
Saturday, June 28, 2025

नवीन नियुक्ति : वेणु हरिवंश शर्मा को बनाया कांग्रेस सेवादल महिला विंग का शहर अध्यक्ष

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने रतलाम शहर व ग्रामीण में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की। जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष वेणु हरिवंश शर्मा को शहर अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई और रानी देवड़ा को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया। मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें 2 प्रदेश संयुक्त सचिव सहित 9 जिलों में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई।

बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष वेणु शर्मा ने इस नियुक्ति पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक लालजी देसाई, मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी एवं वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद रजनीकांत व्यास का आभार व्यक्त किया। नियुक्ति पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, पार्षद यास्मीन शेरानी, पार्षद आशा राजीव रावत, रजनीकांत व्यास आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

https://www.kamakshiweb.com/
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page