रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को रतलाम के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों का निरीक्षण किया। कुलपति का रतलाम दौरा मुख्यतः विक्रम विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाओ के संचालन हेतु नवीन परीक्षा केन्द्रों की स्थापना को लेकर रहा। इसके अलावा आगामी 13 मई 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में काॅलेज के विद्यार्थी जो नवीन मतदाता है, उनको लोकतंत्र के इस पर्व पर किस तरह मतदान करना है , इसके लिए जागरूक किया।
कुलपति प्रोफेसर पाण्डेय प्रथम बार सालाखेड़ी स्थित राॅयल कैम्पस पहुंचे। जहां राॅयल काॅलेज के स्टाॅफ डॉ.प्रवीण मंत्री, डीआर पुरोहित, डॉ. आरके अरोरा आदि ने स्वागत किया। कुलपति अखिलेश कुमार पांडेय ने राॅयल काॅलेज को विक्रम विश्वविद्यालय का परीक्षा केन्द्र बनाने संबंधी दृष्टिकोण से काॅलेज की अधोसंरचना का अवलोकन किया। रतलाम शहर के शासकीय महाविद्यालय के अवलोकन के पश्चात् कुलपति प्रोफेसर पाण्डेय एक निजी कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं संचालकों से भेंट की तथा अधिक से अधिक मतदान हो सके, इस संबंध में शपथ दिलवाई। कुलपति प्रोफेसर पाण्डेय के इस रतलाम दौरे में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वायके मिश्रा, शासकीय स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके माथुर, शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुरेश कटारिया, योगेन्द्र सागर काॅलेज के संचालक उमेश शर्मा, अरिहन्त काॅलेज के प्रशासक आकाश खाण्डेकर आदि उपस्थित रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


