रतलाम में कुलपति का निरीक्षण : विक्रम विश्वविद्यालय के नवाचार के साथ युवा मतदाताओं को प्रोत्साहन, राॅयल काॅलेज का अवलोकन

रतलाम में कुलपति का निरीक्षण : विक्रम विश्वविद्यालय के नवाचार के साथ युवा मतदाताओं को प्रोत्साहन, राॅयल काॅलेज का अवलोकन

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को रतलाम के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों का निरीक्षण किया। कुलपति का रतलाम दौरा मुख्यतः विक्रम विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाओ के संचालन हेतु नवीन परीक्षा केन्द्रों की स्थापना को लेकर रहा। इसके अलावा आगामी 13 मई 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में काॅलेज के विद्यार्थी जो नवीन मतदाता है, उनको लोकतंत्र के इस पर्व पर किस तरह मतदान करना है , इसके लिए जागरूक किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कुलपति प्रोफेसर पाण्डेय प्रथम बार सालाखेड़ी स्थित राॅयल कैम्पस पहुंचे। जहां  राॅयल काॅलेज के स्टाॅफ डॉ.प्रवीण मंत्री, डीआर पुरोहित, डॉ. आरके अरोरा आदि ने स्वागत किया। कुलपति अखिलेश कुमार पांडेय ने राॅयल काॅलेज को विक्रम विश्वविद्यालय का परीक्षा केन्द्र बनाने संबंधी दृष्टिकोण से काॅलेज की अधोसंरचना का अवलोकन किया। रतलाम शहर के शासकीय महाविद्यालय के अवलोकन के पश्चात् कुलपति प्रोफेसर पाण्डेय एक निजी कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं संचालकों से भेंट की तथा अधिक से अधिक मतदान हो सके, इस संबंध में शपथ दिलवाई। कुलपति प्रोफेसर पाण्डेय के इस रतलाम दौरे में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वायके मिश्रा, शासकीय स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके माथुर, शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुरेश कटारिया, योगेन्द्र सागर काॅलेज के संचालक उमेश शर्मा, अरिहन्त काॅलेज के प्रशासक आकाश खाण्डेकर आदि उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!