जिला पंचायत सीईओ जांच अधिकारी नियुक्त
रतलाम, वंदे मातरम् न्यूज़।
सैलाना जनपद पंचायत के ग्राम नारायणगढ़ में पेयजल टंकी निर्माण में 50 लाख रुपये के भ्रष्टाचार की शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच दल गठित कर दिया। Ratlam कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जांच हेतु जिला पंचायत सीईओ मीनाक्षी सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
जनपद पंचायत सैलाना के ग्राम नारायणगढ़ के नागरिकों द्वारा शिकायत की गई थी कि ग्राम पंचायत नारायणगढ़ में निर्मित पेयजल टंकी के निर्माण हेतु 75 लाख की स्वीकृति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा दी गई थी। इसका री-स्टीमेट तैयार कर 50 लाख रुपए अतिरिक्त राशि बिना टेंडर प्रक्रिया का पालन करते हुए बालाजी एजेंसी को दी गई तथा इसमें भ्रष्टाचार किया गया। कलेक्टर द्वारा इस पर कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत सीईओ को एक में शिकायत की जांच कर स्पष्ट अभिमत सहित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


