23.8 C
Ratlām

दिवस यह भी है खास : 1 मई 1886 को श्रमिकों का कहां हुआ था दमन ? रतलाम में संगठन जो वर्षों से निकाल रहा रैली, पढ़े विस्तृत खबर

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
अंतर्राष्टीय श्रम दिवस पर सोमवार को श्रम संगठनों की संयुक्त समिति एवं एमपी एमएसआरयू के संयुक्त तत्वावधान में वाहन रैली निकाली गई। खास बात यह है कि श्रम संगठन की अनुशासनात्मक रैली का सभी ने समर्थन किया। इस दौरान दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालकर संगठन से जुड़े नोजवानों को जानकारी भी दी गई।

वाहन रैली सुबह 10 बजे अलकापुरी श्रमिक चौराहे से राम मंदिर, महाराणा प्रताप चौक, जीपीओ रोड, लोकेंद्र टॉकीज चौराहा, कॉलेज रोड होते हुए नगर निगम चौराहे पर सभा के रुप में परिवर्तित हुई । सभा को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कामरेड एचएन जोशी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 1 मई 1886 को शिकागो में दमनात्मक कार्यवाही के कारण कई श्रमिक शहीद हुए थे। तभी से इस दिन को अंतर्राष्टीय श्रम दिवस के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाता है।  सीटू अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि भारत देश में श्रृंखलाबद्ध तरीके से शादाब्दी वर्ष के रुप में इसे मनाया जा रहा है। लगातार श्रम कानूनों में संशोधन विधेयक, पूंजीपति वर्ग द्वारा शोषण के कारण वर्तमान स्थिति मे हमें निरंतर संगठित होकर लड़ाई लड़ना होगी। सभा को इप्का केमिकल संघ के लाखन सिंह, बैंक एम्प्लॉयज संघ के नरेन्द्र जोशी, आगनवाड़ी संघ अध्यक्ष कृष्णा सोनगरा, आशा – ऊषा कार्यकर्ता संघ अध्यक्ष मीनाक्षी गौड़, जनवादी लेखक संघ अध्यक्ष रणजीत सिंह, पेंशनर्स संघ से गीतादेवी राठौड़, एमआर संघ के अभिषेक जैन, वरिष्ट कामरेड मांगीलाल नगावत ने भी संबोधित किया।
यह लोग थे प्रमुख रूप से मौजूद
इस अवसर पर नरेंद्र सिंह सोलंकी, स्नेहिल मोघे , निखिल मिश्रा, अविनाश पोरवाल, रसीद खान, तृप्ति शर्मा, आशा पूरी, रविद्र शर्मा, गोपाल कुमार, राकेश कुमार मालवीय, विजय जोशी सहित विभिन्न ट्रेड यूनियन के साथी उपस्थित थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!