सैलाना : सड़क हादसे में गंभीर चाय व्यवसायी की मौत, अहमदाबाद में चल रहा था इलाज

सैलाना : सड़क हादसे में गंभीर चाय व्यवसायी की मौत, अहमदाबाद में चल रहा था इलाज

Advertisements
Advertisements

रतलाम के हाट रोड क्षेत्र में दुर्घटना में थे गंभीर घायल, पत्नी भी हादसे का हुई थी शिकार 

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। सैलाना के चाय व्यवसायी भंवरलाल परमार की इलाज के दौरान अहमदाबाद में मौत हो गई। हादसे की खबर से सैलाना में शोक की लहर फैल गई। रतलाम में सड़क दुर्घटना परमार गंभीर घायल हो गए थे। इस दौरान बाइक सवार पत्नी भी हादसे का शिकार हुई थी। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

23 फरवरी-2025 को भंवरलाल (50) पिता रामनारायण परमार पत्नी विद्या बाई के साथ बाइक से रतलाम गए थे। हाट की चौकी क्षेत्र में एक ऑटो ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों घायल हो गए थे। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। भंवरलाल की हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन घटना के दूसरे दिन उन्हें अहमदाबाद के सिविल अस्पताल ले गए थे। इलाज के दौरान आज उन्होंने दम तोड़ दिया।  परमार सैलाना के कोर्ट के बाहर  चाय का व्यवसाय करते थे। वे मिलनसार और मधुर स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी आयुषी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी प्रियांशी की शादी पिछले साल इंदौर में हुई थी। घर की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!