यात्रा का दूसरा चरण : 15 बसों से 1500 श्रद्धालुओं को कराएंगे उज्जैन महाकाल की निःशुल्क यात्रा

Advertisements
Advertisements

शहवासियों में उत्साह, बढ़चढ़ कर हो रहे शामिल

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
सावन एवं अधिक मास में रतलाम शहर से पहली बार उज्जैन महाकालेश्वर तीर्थ की यात्रा रतलाम जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा शहरवासियों को निशुल्क कराई जा रही है। सावन के दूसरे सोमवार 17 जुलाई को यात्रा परम पूज्य स्वामी निर्मल चैतन्य पुरीजी महाराज के आतिथ्य में शहर के काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी। सावन के दूसरे सोमवार को निकलने वाली इस यात्रा में 1500 श्रद्धालुओं को 15 बसों एवं चार पहिया वाहनों से उज्जैन महाकालेश्वर तीर्थ की यात्रा कराई जाएगी। इस बार भी यात्रा उज्जैन रवाना होने से पूर्व शहर के अनेक मार्गों से गुजरेगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements


रतलाम शहर से पहली बार रतलाम से उज्जैन महाकाल तीर्थ तक निकाली जा रही इस यात्रा को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह है। यात्रा में शामिल होने के लिए शहरवासी बढ़चढ़ कर शामिल हो रहे हैं। राठौड़ परिवार के प्रकाश प्रभु राठौड़ ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को यात्रा के पहले भगवान काशी विश्वनाथ महादेव की पूजा अर्चना व अभिषेक कर परम पूज्य स्वामी निर्मल चैतन्य पुरीजी महाराज के आतिथ्य में यात्रा प्रारंभ होगी। जो कि शहर के काशी विश्वनाथ मंदिर सिविक सेंटर से लोकेंद्र टॉकीज, शहर सराय, आबकारी चौराहा, हाट की चौकी, गौशाला रोड, जैन स्कूल के पीछे से होकर बाजना बस स्टैंड, लक्कड़पीठा, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट, रामगढ़, हरमाला रोड (फूल मंडी), कसारा ऊंकाला रोड होते हुए सालाखेड़ी से उज्जैन की ओर प्रस्थान करेगी। श्रद्धालुओं को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के साथ ही बाबा महाकाल की शाही सवारी के दर्शन कराएं जाएंगे। यात्रा का पंजीयन शास्त्री नगर कार्यालय पर किया जा रहा है। यात्रा सावन एवं अधिक मास के सभी सोमवार को शहर के काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर से प्रात: 7 बजे रवाना होगी। प्रकाश प्रभु राठौड़ ने शहर के समस्त राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठन व सर्व समाज को यात्रा शुभारंभ अवसर पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।


108 जगह के जल से होगा अभिषेक
उज्जैन में बाबा महाकाल का 108 जगहों के जल से अभिषेक किया जाएगा। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को को गंगाजल, अभिमंत्रित रूद्राक्ष एवं गायत्री चालीसा का नि:शुुल्क वितरण किया जाएगा। प्रत्येक बस में श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री, फूल, बेल-पत्र नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद वहां पर भजन संध्या का आयोजन कर देश, प्रदेश एवं रतलाम शहर के लिए खुशहाली की कामना की जाएगी। यात्रा में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आए इसके लिए स्वास्थ्य टीम के साथ ही अलग-अलग बसों में सेवक रहेंगे। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार, फलाहार व सात्विक भोजन की व्यवस्था भी नि:शुल्क रहेगी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!