29.2 C
Ratlām

अड्डे पर दबिश : 27 जुआरी गिरफ्तार, उज्जैन और बदनावर के आरोपी भी शामिल

– खंडहर में ताश के पत्तों पर लगा रहे थे बाजी, 3 लाख से अधिक रुपए बरामद

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। औद्योगिक क्षेत्र में दबिश के दौरान पुलिस ने उज्जैन-बदनावर सहित अन्य स्थानों के 27 जुआरी गिरफ्तार किए हैं। आरोपी खंडहरनुमा मकान में ताश पत्ते फेंट हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। आरोपियों के पास ऐ पुलिस ने 3 लाख 37 हजार रुपए सहित 27 मोबाइल जब्त किए हैं।

IMG 20230902 071317

टीआई राजेंद्र वर्मा के मुताबिक रेलवे अस्पताल स्थित एक खंडहर में जुआ बड़ी मात्रा में चलने की सूचना मिली थी। दबिश के लिए दो टीम तैयार की गई थी। एक टीम में शामिल चार पुलिसकर्मी को सिविल ड्रेस में मौके पर भेजकर जांच करवाई गई। इस दौरान दूसरी टीम को अलर्ट रखा गया। पहली टीम के इशारे मिलते ही दूसरी टीम ने जुआ अड्डे पर दबिश मारी। मौके पर 27 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3 लाख 37 हजार रुपए नगद, 27 मोबाइल जब्त किए। अड्डे पर जुआ खेलने वालों में सबसे ज्यादा 14 जुआरी रतलाम के शामिल थे। जिनके आलावा उज्जैन, बदनावर, खाचरौद, बिलपांक, सुराना, नामली के भी आरोपी अड्डे से गिरफ्तार हुए हैं। थाने पर आरोपियों को लाने के बाद मीडिया से मुंह छिपाते नजर आए।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!