कोरोना अलर्ट : प्रदेश में 24 घंटे में 75 नए केस और 2 की मौत, रतलाम में सावधानी जरूरी क्योंकि जिम्मेदार नींद में

Advertisements
Advertisements

– दिखावे को लेकर की गई मॉकड्रिल, अब व्यवस्था पुराने ढर्रे पर

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
एक बार फिर कोविड मध्य प्रदेश में दस्तक दे चुका है। आपको अगर अपने स्वास्थ्य की चिंता है तो सावधानी खुद रखें, क्योंकि जिम्मेदार स्वास्थ्य अमला नींद में है। प्रदेशभर में अलर्ट के दौरान मॉकड्रिल के नाम पर दिखावे की तैयारी जरूर की गई थी, लेकिन वर्तमान में स्वास्थ सेवाएं काफी बदहाल हैं। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 75 नये मामले सामने आए हैं और 2 लोगों की मौत भी हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी।
बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों में इंदौर में 19, भोपाल में 18, ग्वालियर में 12, जबलपुर में 9, राजगढ़ में 7, आगर मालवा में 4, सागर में 3 तथा खंडवा, रायसेन और सीहोर में 1-1 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, राज्य में गुरुवार को कोरोना से दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। दोनों मृतक जबलपुर जिले के रहने वाले थे। इसके बाद मृतकों की सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कुल संख्या बढ़कर 10,785 हो गई है। ऐसे में रतलाम जिला अस्पताल की व्यवस्था सुचारू नहीं है। जिला और बाल अस्पताल में जहां मामूली बिमारीयों की दवा नहीं है। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों की मॉनिटरिंग नहीं होने से हालत काफी बत्तर बने हुए हैं। जिला अस्पताल में रोजमर्रा की ओपीडी भी समय पर शुरू नहीं होती, जिससे मरीजों को लाइन में खड़े रहकर परेशान होना पड़ता है। जांच के नाम पर कीट नहीं होने से मरिज और परिजन को चक्कर कटवाए जा रहे हैं।  जानकारों के मुताबिक यह हालत इसलिए पनप रहे हैं कि डॉक्टर सिर्फ उपस्थति लगाकर प्राइवेट प्रैक्टिस में मस्त हैं और जनप्रतिनिधि पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। पूरे मामले में चर्चा के लिए सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर से संपर्क किया लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!