Ratlam : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रतलाम पहुंचेंगे, स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

- दोपहर 12 बजे स्टेशन रोड स्थित मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

Advertisements
CM Dr. Yadav will reach Ratlam today

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी एवं धर्मनिष्ठ समाजसेवी तेजकुंवर बाई काश्यप के निधन पर शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को दोपहर 12 बजे रतलाम (Ratlam) पहुंचेंगे। वे स्टेशन रोड स्थित मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास विसाजी मेंशन पहुंचकर स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
20261013 072932

स्वर्गीय काश्यप के निधन पर आयोजित शोक सभा में विभिन्न वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व, धार्मिक आस्था, सामाजिक सेवा और परिवार को दिए संस्कारों का स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय काश्यप धर्मनिष्ठ, कर्मनिष्ठ और संस्कारों की प्रतिमूर्ति थीं। उनके जीवन मूल्यों और परोपकार की भावना की छाप पूरे परिवार में दिखाई देती है। मंत्री चेतन्य काश्यप समाजसेवा और परोपकार का जो ध्वज लेकर आगे बढ़ रहे हैं, वह उनकी माताजी से मिले संस्कारों का ही परिणाम है।

Advertisements
Advertisements

संघर्षों में परिवार को संभाला, संस्कारों से बनाई पहचान

शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि पति श्री अशोककुमार काश्यप के आकस्मिक निधन के बाद श्रीमती तेजकुंवर बाई ने कम उम्र में ही पुत्र-पुत्री का पालन-पोषण करते हुए उन्हें संस्कारित किया और संघर्ष के बीच परिवार को मजबूती से संभाला। उनका जीवन त्याग, धैर्य, समर्पण और संस्कारों का प्रेरणादायी उदाहरण रहा। धार्मिक क्षेत्र में तप और आराधना के माध्यम से उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई, वहीं सामाजिक जीवन में सेवा कार्यों के जरिए अमिट छाप छोड़ी। वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन केवल परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और पूरे शहर के लिए भी अपूरणीय क्षति है। शोक सभा को रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, कलेक्टर अजय कटेसरिया और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। 

आज शोक बैठक, कल उठावना

स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप की स्मृति में शोक बैठक  13 अक्टूबर 2026 को शाम 5 से रात 9 बजे तक स्टेशन रोड स्थित निवास विसाजी मेंशन पर रखी गई है। उठावना, श्रद्धांजलि सभा एवं शोक निवारण कार्यक्रम 14 अक्टूबर 2026 को शाम 4 से 5:30 बजे तक विधायक सभागृह, बरबड़ में आयोजित होगा। इसमें परिजन, शुभचिंतक और शहरवासी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!