28.5 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

मोदी सरकार के 9 साल :  टिफिन बैठक हमारे भाजपा के पारिवारिक माहौल को रेखांकित करती – विधायक दिलीप मकवाना

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर धराड़ मंडल अन्तर्गत ग्राम इटावामाताजी में टिफिन बैठक अयोजित की गई। इसमें रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने साथ में टिफिन में लाये भोजन किया।


विधायक मकवाना ने कहा कि टिफिन बैठक हमारे भाजपा के पारिवारिक माहौल को रेखांकित करती है। वास्तव में यही पार्टी को मजबूती प्रदान करती है। टिफिन पार्टी में अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान विधानसभा विस्तारक हितेंद्र राजपुरोहित, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, वरिष्ठ नेता डॉ. बालकृष्ण जोशी, पूर्व विधायक मथुरालाल डामोर, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाटीदार, जनपद उपाध्यक्ष हितेंद्र भाटी, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रकाश भगोरा, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष राकेश बारिया, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र लाला जाट, मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, सांसद प्रतिनिधिगण, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network