30.9 C
Ratlām

दुर्घटना में मौत : ट्रक से बाइक की भिड़ंत, एक की मौके पर ही मौत, गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
शिवगढ़ मार्ग स्थित अड़वानिया घाट पर ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को रेफर किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।

हादसा गुरुवार दोपहर 3.15 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार ग्राम सांसर निवासी बापू (35) पिता हकरा खराड़ी साथी प्रकाश (28) पिता नाथू खराड़ी के साथ सैलाना से बाइक पर गांव सांसर जा रहा था। शिवगढ़ मार्ग स्थित अड़वानिया घाट उतरते के दौरान सामने से आ रहे ट्रक से बाइक टकरा गई। बाइक सवार दोनों रोड़ किनारे झाड़ियों में उछलकर जा गिरे। बाइक के पीछे बैठे बापू खराड़ी की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। गंभीर घायल बाइक चालक प्रकाश को डायल-100 से सामुहिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना लाया गया। जहां डॉ जितेंद्र रायकवार ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!