वारदात कर आरोपी फरार : रंजिश को लेकर भाजपा नेता पर हमला, आरोपी डॉक्टर और दो साथियों पर FIR

– शादी के दौरान पुराने विवाद की बात पर आरोपियों ने विवाद को दिया अंजाम
सैलाना,वंदेमातरम न्यूज।
रंजिश को लेकर सैलाना में भाजपा नेता एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक प्रदीप शर्मा पर रतलाम में जावरा फाटक क्षेत्र में क्लीनिक संचालित करने वाले एक डॉक्टर और दो अन्य आरोपियों ने हमला कर दिया। शुक्रवार देर शाम को हमले में भाजपा नेता बाल-बाल बचे है। पुलिस ने मामले में डॉक्टर सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

IMG 20230722 WA0035

सैलाना पुलिस के अनुसार भाजपा जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के सहसंयोजक प्रदीप शर्मा शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे पैलेस चौराहे स्थित मेडिकल स्टोर पर बैठे थे। आरोपी डॉ. चंद्रप्रकाश पिता ओमप्रकाश जोशी निवासी सैलाना दो साथियों को लेकर मेडिकल दुकान पर पहुंच भाजपा नेता शर्मा से पेट दर्द की गोली मांगी। भाजपा नेता शर्मा दवाई का डिब्बा लेने के लिए काउंटर में नीचे की तरफ झुके तभी डॉक्टर सहित तीनों आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से पीठ और सिर पर हमला किया। बचने के दौरान भाजपा नेता शर्मा कौने में खड़े हुए तभी आरोपी डॉक्टर चंद्रप्रकाश जोशी ने उन पर लोहे की रॉड फेंकी, जिससे भाजपा नेता बच गए लेकिन दुकान का शीशा फूट गया। आरोपी डॉ. चंद्रप्रकाश जोशी भाजपा नेता शर्मा का पुराना परिचित बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रतलाम में एक अन्य भाजपा नेता के बेटे की शादी में डॉ. जोशी ने नशे में हंगामा किया था, इस दौरान भाजपा नेता शर्मा ने उन्हें समझाकर शांत किया था। तभी से आरोपी डॉ. जोशी ने रंजिश पाल रखी थी और उसी को लेकर हमला करना बताया जा रहा है। विवाद की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में दुकानदार एकत्रित हो गए थे। इस दौरान तीनों आरोपियों ने भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। भाजपा नेता प्रदीप शर्मा ने मामले को लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ  भादंवि की धारा 294, 323, 506, 427 एवं 34 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

आरोपियों की तलाश जारी 
भाजपा नेता प्रदीप शर्मा ने मारपीट एवं हमले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। डॉ. जोशी और उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। – अय्यूब खान, टीआई-सैलाना थाना (मध्यप्रदेश)


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!