30.9 C
Ratlām

श्री परशुराम विहार : 17 भूखंड़ों के लिए 99 लोगों ने जताई दावेदारी

– आरडीए अध्यक्ष पोरवाल ने हितग्राहियों के सामने खोली निविदा
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
रतलाम विकास प्राधिकरण (आरडीए) की आवासीय योजना क्रमांक-4 में शेष 17 भूखंड़ों की निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई। खास बात यह है कि 16 आवासीय भूखंड और एक स्कूल निर्माण के लिए भूखंड में कुल 99 आवेदनकर्ताओं ने ऑनलाइन दावेदारी जताई। रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने ऑनलाइन निविदा हितग्राहियों के सामने खोली। 


एक दशक बाद रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद की कुर्सी पर मनोनयन के बाद अब तक की सबसे बड़ी 350 बीघा भूमि में आवासीय कॉलोनी अस्तित्व में लाने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ श्री परशुराम विहार कॉलोनी में शेष भूखंडों की नीलामी प्रक्रिया ने गति पकड़ी थी। प्राधिकरण अध्यक्ष पोरवाल ने बताया कि  श्री परशुराम विहार कॉलोनी में शेष 16 भूखंड़ों के लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से निविदा प्रक्रिया 12 जून-23 को जारी की थी। पूर्व में 30 जून तक निविदाएं आमंत्रित करने का निर्णय लिया था लेकिन जनता की अपील पर उक्त अवधि 18 जुलाई-23 तक बढ़ाई गई। कुल 17 भूखंड के लिए 101 आवेदन पत्र क्रय हुए थे। दो आवेदनकर्ताओं ने धरोहर राशि जमा नहीं की थी। इसके चलते शेष 99 आवेदनों को खोलने की प्रक्रिया पूरी की गई है। उक्त कार्रवाई आवेदनकर्ताओं के समक्ष मुख्यकार्यपालन अधिकारी संजय कुमार शर्मा, उपयंत्री भावेश पाटिल, संपदा अधिकारी राजेश उपाध्याय एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर अंजली शर्मा ने पूरी की। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!