21.6 C
Ratlām

आजादी का महोत्सव : शान से हवा में लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति का चारों तरफ उल्लास छाया

– शासकीय कार्यालयों से लेकर संस्थाओं ने प्रतिष्ठानों पर फहराया राष्ट्र ध्वज

सैलाना, वंदेमातरम।
नगर सहित अंचल में स्वन्त्रता दिवस पर जगह जगह झंडा वंदन समारोह उल्लास के साथ किया गया।

IMG 20230815 172517

मुख्य कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी में जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, नगर परिषद में अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, कृषि उपज मंडी में भारसाधक अधिकारी मनीष कुमार जैन, पुलिस थाना में टीआई अय्यूब खान, ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में  सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत ने विधि विधान और हर्षोल्लास पूर्वक झंडा वंदन किया।

अंचल के शासकीय एवं गैर शासकीय संस्थानों में संस्था प्रमुखों ने ध्वजारोहण करते हुए उत्साह के साथ स्वन्त्रता दिवस मनाया। सुबह नगर सहित अंचल के सभी शासकीय स्कूली बच्चों की प्रभात रैली निकाली गई।  रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मुख्य कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी प्रांगण में पहुंची। यहां स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुती दी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!