21.6 C
Ratlām

आज फैसला : लंबी जदोजहद को लगेगा विराम, वकीलों ने किस पर जताया भरोसा तस्वीर होगी साफ

–  सबसे पहले कार्यकारणी सदस्यों के मतों की गिनती फिर पदाधिकारियों की घोषणा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम में अभिभाषक संघ के चुनाव में मतपेटियों में बंद भाग्य की तस्वीर आज साफ होगी। शनिवार सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। खास बात यह है कि पहली बार संघ के अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 3 उम्मीदवार वरिष्ठ अभिभाषक होने के साथ पूर्व में अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं।

बता दें कि शनिवार को अभिभाषक संघ चुनाव में 615 में 578 मतदाताओं ने अपना विश्वास रुपी मत पेटियों में डाला था। वर्ष -2023 के अभिभाषक संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 6, उपाध्यक्ष के लिए 3, सचिव के लिए 2, सहसचिव के लिए 4, पुस्तकालय सचिव के लिए 3, कोषाध्यक्ष के लिए 4 और कार्यकारणी के लिए 9 पदों पर 21 उम्मीदवार मैदान में हैं।

शनिवार सुबह शुरू होने वाली मतगणना में सबसे पहले कार्यकारणी के सदस्यों के भाग्य का फैसला होगा। इसके बाद पदाधिकारियों के मतों की गिनती शुरू की जाएगी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!