– सावन का सातवां सोमवार और नागपंचमी एक दिन होने पर खासा छाया उत्साह
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
सावन के सातवें सोमवार और नाग पंचमी पर सैलाना धर्ममय हुआ। अलग-अलग क्षेत्रों से छह कावड़ यात्रा के अलावा श्रद्धालु बड़ी संख्या में केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। इसके पूर्व धर्मप्रेमी जनता ने सैलाना में अलग-अलग चौराहों पर कावड़ यात्रियो का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत कर हर-हर महादेव…और भोले भंडारी के जयकारे लगाए।
ऐहतियात बतौर सुबह से पुलिस प्रशासन सड़कों पर अलर्ट नजर आया। केदारेश्वर मंदिर पर दोपहर तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
सोमवार को रतलाम जिले के नामली, जड़वासा कला, धामनोद, काण्डरवासा एवं रतलाम नगर की छह कावड़ यात्रा का उत्साह और जयकारों के साथ आगमन हुआ।यात्रा का जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया। भगवान भोलेनाथ के सुमधुर भजनों की थाप पर नाचते गाते श्रद्धालु केदारेश्वर पहुंचे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। सुरक्षा की दृष्टि से सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान सुबह से टीम के साथ व्यवस्था में जुटे रहे। इधर सैलाना में भी सभी नागदेवता मंदिरों पर ऐहतियात बतौर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नागदेवता के मंदिर पहुंच कर दूध चढ़ाया और सुख-शांति की मनोकामनाएं की।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


