


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) शहर के शैरानीपुरा स्थित हजरत दादा मदार साहब की दरगाह पर शेख कुरैशी उर्स कमेटी के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन शायरों और कवियों की शानदार प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से आए मशहूर शायरों, कवियों और स्थानीय रचनाकारों ने अपने कलाम और कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। देर रात तक चली इस महफिल में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और शायरी व कविता का भरपूर आनंद लिया।
मुशायरे में भोपाल, उज्जैन, बुरहानपुर, टोंक, मालेगांव, खंडवा, ग्वालियर, इंदौर, सागर और धार सहित विभिन्न शहरों से आए रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में डॉ. अंजुम बाराबंकवी (भोपाल), अहमद रईस निजामी (उज्जैन), डॉ. जलीलुर्रहमान (बुरहानपुर), जिया टोकी (टोंक), अल्ताफ जिया (मालेगांव), सुफियान काजी (खंडवा), नम्रता श्रीवास्तव (भोपाल), राना जेबा (ग्वालियर), विनिता शुक्ला (इंदौर), आदर्श दुबे (सागर) और अनिता मुकाती (धार) ने अपनी रचनाओं से समां बांधा।
स्थानीय शायरों में शब्बीर राही, सलाम खोकर, फैज रतलामी, सिद्दीक रतलामी और दीपाली परमार ने भी अपने कलाम और कविताओं से श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।
अतिथियों का साफा, शॉल और माला पहनाकर किया स्वागत
कार्यक्रम के दौरान उज्जैन से पधारे समाजसेवी सलीम, बाबू भाई और उनके साथियों का शेख कुरैशी उर्स कमेटी की ओर से साफा, शॉल और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मोहम्मद सलीम मेव, मनसब शैरानी, काजी सुहेल अली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंसूर अली पटौदी, वरिष्ठ पत्रकार आरिफ कुरैशी, पत्रकार अजय तिवारी, समाजसेवी रईस कमानी वाले, जावेद खान अलीगढ़ी, इरशाद मंसूरी, लाला कुरैशी, मतलुप भाईजान, आजाद हुसैन, जहीर खान, शरीफ अब्बासी, साजिद कुरैशी, गुड्डू, अज्जू कुरैशी, इकरार उस्ताद, यासीन कुरैशी, सलीम कुरैशी, भोलू बाबा, अकबर उस्ताद, मुन्ना कुरैशी और नाहर मोहम्मद कुरैशी सहित उर्स कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
आज उर्स में चादर जुलूस, लंगर और कव्वाली
शेख कुरैशी उर्स कमेटी के अध्यक्ष सईद कुरैशी ने बताया कि 29 अक्टूबर 2026 को उर्स मेले के अंतर्गत दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी धर्मों और वर्गों के लोगों से आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


