

– रतलाम के अहिंसाग्राम की दी जानकारी

भोपाल, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश शासन के एमएसएमई मंत्री एवं भोपाल (Bhopal) जिले के प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने भोपाल में आयोजित विद्योदय वर्धिनी राजधानी चातुर्मास में पहुंचकर परम पूज्य आचार्य समय सागर जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री काश्यप ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से भी आचार्यश्री को नमोस्तु वंदन कर श्रद्धा निवेदित की।
आचार्य समय सागर जी महाराज इन दिनों राजधानी भोपाल में चातुर्मास कर रहे हैं। इस दौरान मंत्री चेतन्य काश्यप ने आचार्यश्री को रतलाम में काश्यप फाउंडेशन द्वारा संचालित अहिंसाग्राम की गतिविधियों एवं इसकी परिकल्पना की जानकारी दी। इस अवसर पर दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष पंकज जैन सुपारी, ट्रस्टी मनोज जैन, रोहित जैन, कमल अजमेरा, विनोद चौधरी, ऋषभ, प्रगति एवं संदीप जैन सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री चेतन्य काश्यप का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



