28.6 C
Ratlām

चिंता बारिश की : सैलाना में मनाई उज्जैनी, घरों के बाहर  भोजन बनाकर इंद्रदेव को लगाया भोग

– बेहतर शुरुआत होने के बाद काफी पिछड़े, गत वर्ष की तुलना में सैलाना में अभी 14 इंच कम बारिश

चेतन्य मालवीय
सैलाना, वंदेमातरम न्यूज।
बारिश की खेंच के चलते रूठे इंद्र देवता को मनाने को लेकर सैलाना में शुक्रवार को नगर परिषद द्वारा उज्जैनी का आयोजन रखा गया। जिले में बेहतर मानसून की शुरुआत होने के बाद अब लंबी खेंच से किसानों को चिंता सताने लगी है। गत वर्ष जिले में अभी तक 38 इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई थी, जिसके मुकाबले अभी 10.30 इंच कम के साथ सिर्फ 28.46 इंच बारिश ही रिकॉर्ड की गई है। सैलाना में सबसे ज्यादा 14 इंच बारिश पिछले वर्ष की तुलना में पिछड़ी है।

IMG 20230901 123541

शुक्रवार को जिला मुख्यालय के सैलाना में नागरिकों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर नगर से बाहर भोजन बनाकर इंद्र देवता की पूजा अर्चना कर अच्छी बारिश की कामना की। इस दौरान व्यापारी, किसान सहित नोकरी पेशा के लोग परिवार के साथ खेतों पर भोजन बनाते देखे गए। नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला “लक्क़ी” ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया की बारिश नही होने के कारण सोयाबीन, मक्का एवं कपास की फसलें पीली पड़ती हुई मुरझा रही है। अगर समय रहते बारिश नही हुई तो किसान बर्बाद हो जाएंगे।इसी को देखते हुए आज नगर में उज्जैनी का आयोजन रखा गया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!