29.2 C
Ratlām

रतलाम जिले में बड़ी घटना : बालिका को बचाने गए सगे भाइयों की डूबने से मौत, दतिया खेड़ी आश्रम के समीप हादसा

–  तीज पूजन के दौरान हुआ हादसा, सूचना पर एसडीएम पहुंचे घटनास्थल

रतलाम/आलोट, वंदेमातरम् न्यूज।
तीज पूजन कार्यक्रम में दतिया खेड़ी आश्रम पर पहुंचे दो भाइयों की शिप्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। गांव डाबड़िया के मोहनलाल शर्मा परिवार सहित तीज पूजन कार्यक्रम में गए थे। उनके पुत्र राधेश्याम (38) और दुर्गाशंकर (35) पिता मोहनलाल की डूबने से मौत की खबर सामने आई है। दोनों डूब रही 12 वर्षीय बालिका की जान बचाने के लिए नदी में कूदे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राधेश्याम और दुर्गाशंकर बालिका को बचाने के लिए नदी में उतरे थे। उन्होंने बालिका को बचाया लेकिन पानी गहरा होने के कारण दोनों भाई नदी में डूब गए। सूचना पर घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने पहले बड़े भाई राधेश्याम को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने दुर्गाशंकर को नदी से बाहर निकाला। दोनों को मूर्छित हालत में आलोट सिविल अस्पताल भेजा गया। दोनों भाइयों की मौत की पुष्टि ड्यूटी डॉक्टर द्वारा की गई है। हादसे की सूचना पर आलोट एसडीएम सुनील कुमार जायसवाल भी मौके पर पहुंचे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!