– रतलाम औधोगिक थाना ने वारदात में शामिल 5 नाबालिगों को हिरासत में लिया
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम में बाइक टकराने के मामूली विवाद एक नाबालिग की हत्या तक जा पहुंची। हत्या करने वाले नाबालिगों ने कहासुनी के चलते 17 वर्षीय किशोर को चाकू घोंप मौत के घाट उतार दिया। शहर के 80 फीट क्षेत्र में हुई उक्त वारदात से सनसनी फैल गई। औद्योगिक पुलिस रतलाम ने अभी तक वारदात में शामिल 5 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है।
मंगलवार रात को पुलिस को सूचना मिली की 80 फीट रोड पर एक नाबालिग खून से लथपथ पड़ा है। इस पर थाने से चीता के जवान मौके पर पहुंचे। तब नाबालिग होश में था और उसने पुलिस को हमलावरों के नाम भी बताए थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने गंभीर घायल विनोद (17) पिता जगदीश पांचाल निवासी महेश नगर का बयान के रूप में वीडियो भी बनाया। कुछ देर बाद गंभीर घायल विनोद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
दो दिन पहले विनोद ने मारा था चांटा
प्रारंभिक जांच के अनुसार 1 अक्टूबर को नयागांव क्षेत्र में बाइक टकराने की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मृतक विनोद ने आरोपी को चांटा मारा था। इसके बाद से इनका विवाद बढ़ गया था। इस विवाद के बाद विनोद दो दिन तक घर से बाहर नहीं निकला था। मंगलवार को आरोपी उसे घर से बुलाकर ले गए थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


