22.8 C
Ratlām

विधानसभा चुनाव 2023 : रतलाम में सनातनी के साथ अल्पसंख्यक चेहरे पर कांग्रेस का फोकस, तलाश रही उम्मीद की किरण 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव -2023 में भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा में कांग्रेस से काफी आगे है। ऐसे में कांग्रेस भी मैदान में उतर चुके भाजपा प्रत्याशियों के तुलनात्मक दृष्टिकोण से उम्मीद्वारों की तलाश में है। रतलाम जिले में शहर और जावरा को लेकर कांग्रेस उम्मीद्वारों के नाम सभी को चौंका सकते हैं। जावरा में पैनल के विपरित जहां कांग्रेस के बैनर तले नया चेहरा भाजपा उम्मीद्वार को चुनौती देने के लिए मैदान में आ सकता है, वहीं दूसरी तरफ रतलाम शहर में अब तक दो बार भाजपा के विधायक रह चुके चैतन्य काश्यप के सामने कांग्रेस सनातनी और अल्पसंख्यक का चेहरा तलाश कार्ड खेल सकती है। 

कांग्रेस में उच्चस्तर पर मंथन जारी है कि अल्पसंख्यक चेहरा शहर का प्रतिनिधित्व कर सकता है। वर्तमान में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सामने शेष विधानसभा उम्मीद्वारों की सूची पर चिंतन का दौर जारी है। कांग्रेस शुरुआत से अल्पसंख्यक पर फोकस कर इंदौर से शेख अलीम, भोपाल में आरिफ मसूद, आतिफ अकील, उज्जैन से नूरी खान और रतलाम से फैय्याज मंसूरी, बुरहानपुर से हमीद फरीद काजी और सीहोर से कुतुबुद्दीन शेख के नाम पर मंथन कर चुकी थी। रतलाम के फैय्याज मंसूरी की बात करें तो छात्र नेता से शुरुआत करते हुए पार्षद रहकर वर्तमान में सेवा के कार्य में जुटे हैं। मुद्दे पर चर्चा के दौरान मंसूरी ने बताया कि वर्तमान में सभी को शहर विकास के लिए मिलकर कार्य करना है। पार्टी स्तर पर टिकट के संबंध में किए सवाल पर उन्होंने बताया कि जानकारी मांगी गई है। पार्टी अल्पसंख्यक मतों की संख्या के आधार और कुशल नेतृत्व की तलाश में अपना निर्णय देगी। पार्टी उन्हें आगामी रूप से जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी उसके अनुरूप ही वह कार्य करेंगे। इधर कांग्रेस रतलाम शहर से सनातनी उम्मीदवार के रूप में प्रकाश प्रभू राठौड़ के नाम पर भी चिंतन कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक रतलाम शहर से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में सनातनी या अल्पसंख्यक प्रत्याशी को मैदान में उतरने की घोषणा कर सकती है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!