24.6 C
Ratlām

MP ELECTION 2023 : मतदाताओं को लुभाने के साथ धधकती चिताओं के बीच हो रही तंत्र साधना, वंदेमातरम् न्यूज की EXCLUSIVE रिपोर्ट …

– कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आखिर प्रदेश में कहां जमा तांत्रिकों का डेरा

आशीष भदौरिया
उज्जैन, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव – 2023 ( MP ELECTION – 2023 ) में राजनीतिक पार्टी मतदाताओं को लुभाने की घोषणा के साथ कुर्सी के लिए तांत्रिक क्रिया का भी सहारा ले रहे हैं। चंद्रमा पर भारत के पहुंचने के इस दौर में ऐसा ही एक मामला उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट से सामने आया है। तांत्रिकों का जमा डेरा यहां कुछ दिनों से मां बगलामुखी भैरवी और भैरवनाथ के सामने शराब की बोतल, नींबू और पुतलों के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की फोटो रख मंत्रों के जाप में लीन है। सभी तांत्रिक कमलनाथ को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए नवरात्रि में रोज रात 9 बजे से 1 बजे तक विशेष तंत्र साधना में जुटे हैं।

प्रदेश विधानसभा चुनाव ( MP ELECTION – 2023 ) में अब मतदाताओं को फैसला सुनाने का समय करीब आ चुका है। मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के खेल के बीच प्रत्याशियों को जिताने के लिए तंत्र साधना शुरू हो चुकी है। तंत्र क्रिया के लिए महत्वपूर्ण स्थान माने जाने वाले उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर रात होते ही तांत्रिकों का जमावड़ा लगने लगा है। नवरात्रि को तंत्रक्रिया के लिए उचित समय माना जाता है यही कारण है कि रात होते ही चक्रतीर्थ श्मशान घाट का नजारा ही बदल जाता है। जहां सुनसान रहने वाले इस क्षेत्र में रात्रि को तांत्रिक तंत्र क्रिया करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ तांत्रिक शक्तियों की प्राप्ति के लिए तंत्र साधना कर रहे हैं तो कुछ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के लिए तंत्र क्रिया कर रहे हैं।

विजय अनुष्ठान में जप रहे तांत्रिक मंत्र
चक्रतीर्थ पर तंत्र साधना कर रहे एक तांत्रिक ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए यह तंत्र साधना की जा रही है। जो की एक प्रकार का विजय अनुष्ठान है। यह अनुष्ठान अन्य अनुष्ठान की बजाय कुछ अलग है क्योंकि इसमें 6 तांत्रिक रात के सन्नाटे में शाबर मंत्र का उच्चारण कर नींबू, शराब, पुतलों और धधकती चिताओं के बीच कमलनाथ की फोटो के सामने साधना कर रहे हैं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!