
रतलाम जिले के पांचों विधानसभा में बीजेपी व कांग्रेस के उम्मीदवार हो चुके घोषित
विमांशु पाण्डेय


भोपाल, वंदेमातरम् न्यूज। विधानसभा चुनाव – 2023 ( Mp Election – 2023 ) के नाम निर्देशन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। विधानसभा चुनाव में बहुप्रतिक्षित भाजपा की पांचवीं सूची शनिवार दोपहर जारी हो गई है। रतलाम ग्रामीण से मथुरालाल डामर, जावरा से राजेंद्र पांडेय एवं आलोट से पूर्व सांसद चिंतामन मालवीय को प्रत्याशी बनाया है।



भोपाल में प्रदेश बीजेपी कार्यालय से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश एवं प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्वनी वैष्णव ने पहुंच उम्मीवारों की सूची जारी की। इसके पूर्व दिल्ली में भाजपा केंद्रीय कमेटी के नेतृत्व में नामों के चयन पर पिछले पांच दिनों से मंथन जारी था। रतलाम जिले की पांच विधानसभाओं में भाजपा ने सबसे पहले सैलाना सीट के लिए संगीता चारेल के नाम की घोषणा की थी। इसके बाद रतलाम शहर में विधायक चेतन्य काश्यप को लगातार तीसरी बार मैदान में उतारा है। पांचवीं सूची जारी होते ही अब रतलाम जिले की पांचों विधानसभा के उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो चुकी है। इसके पहले कांग्रेस भी जिले की पांचों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।



एक नजर उम्मीदवारों पर
| विधानसभा | बीजेपी | कांग्रेस |
| रतलाम सिटी | चेतन्य काश्यप | पारस सकलेचा |
| रतलाम ग्रामीण | मथुरालाल डामर | लक्ष्मण डिंडोर |
| सैलाना | संगीता चारेल | हर्षविजय गेहलोत |
| जावरा | राजेन्द्र पांडेय | हिम्मत श्रीमाल |
| आलोट | चिंतामन मालवीय | मनोज चावला |








Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


