बाल कल्याण समिति के निर्देश पर आरोपी टीचर के खिलाफ FIR
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम में सेजावता के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल के माध्यमिक स्कूल के हेड मास्टर की शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। शिक्षक छात्राओं के जबजस्ती अश्लील वीडियों दिखाने के साथ बेड टच करता था। शुक्रवार को शिक्षक की हरकतों की सूचना छात्राओं ने चाइल्ड लाइन को दी। छात्राओं की काउंसलिंग की तो पूरा मामला सामने आया। रतलाम पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र ने शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर कर गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर कुछ छात्राओं ने चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नम्बर 1098 पर शिकायत की। इसमें बताया गया कि गांव में स्थित शासकीय एकीकृत हाई स्कूल में कक्षा 7वीं के सामाजिक विज्ञान के टीचर फूलसिंह भगोरा बालिकाओं को अश्लील वीडियो दिखाता है और बालिकाओं को बेड टच करता है। इस कारण कई छात्राएं शर्म के कारण स्कूल भी नहीं जा पा रही है। शिकायत की गंभीरता पर चाइल्ड लाइन टीम हरकत में आई। बाल संरक्षण अधिकारी टीना सिसोदिया एवं बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सुधीर निगम व अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी गई। सबसे पहले छात्राओं की काउंसलिंग की गई। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक प्रेम चौधरी ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर काउंसलर सुनीता पंवार, केस वर्कर लक्षिका राठौर एवं तारा सिसोदिया ने काउंसलिंग कर वरिष्ठों को अवगत कराया। थाना औद्योगिक क्षेत्र पर छात्राओं के बयान एसआई राजश्री सिसोदिया ने लिए। इसके बाद तुरंत आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


