रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम शहर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शनिवार को शुभारंभ हुआ। लक्कड़ पीठा (यूको बैंक के सामने) वरिष्ठ अभिभाषक शांतिलाल मालवीय के आतिथ्य में उद्धाटन किया गया।
इस अवसर पर अभिभाषक मालवीय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया एवं कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने रतलाम में कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा विधायक और प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ आएंगे इस बात का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, राजकुमार जैन लाला, विनोद मिश्रा मामा, संदीप शुक्ला, जोएब आरिफ, राकेश झालानी, पीयूष बाफना, पुनीत शर्मा, धर्मेंद्र मंडवारिया, सतीश पुरोहित, अनिल झालानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


