– मतदाताओं ने व्यक्त किया अपार जनसमर्थन, स्वागत के लिए आतुर थे रहवासी
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क बुधवार को शहर के मुख्य बाजार में पहुंचा। जनसंपर्क वार्ड क्रमांक 35 एवं 49 में हुआ। इसकी शुरुआत शहीद चौक (इंडिया गेट) से हुई। शहर के प्रमुख बाजार में जब काश्यप पहुंचे तो पूरे बाजार में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग संगठनों द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया। काश्यप का काफिला जिस क्षेत्र में पहुंचा, वहां उनके स्वागत के लिए क्षेत्रवासी पहले से स्वागत को आतुर नजर आए।

जनसंपर्क शहीद चौक (इंडिया गेट) से धानमण्डी रानीजी का मंदिर से, नाहरपुरा चौराहा, डालू मोदी बाजार, बजाज खाना, गणेश देवरी, तोपखाना, हरदेवलाला की पिपली, आर्यसमाज मंदिर से ब्राह्मणों का वास होते हुए आबकारी चौराहे पर इसका समापन हुआ। जनसंपर्क में पार्टी पदाधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक और भाजपा प्रत्याशी काश्यप का जगह-जगह व्यापारियों द्वारा परिवार सहित स्वागत अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी।
यह रहे उपस्थित
पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद सपना त्रिपाठी, वार्ड संयोजक संजय दलाल, सोनू चौहान, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल महामंत्री राकेश परमार, दिनेश राठौड़, शाहिद कुरैशी, रजनीश गोयल, भूपेंद्र कावड़िया राखी व्यास, सुदीप पटेल, पार्षद भगतसिंह भदौरिया, रामू डाबी, निशा सोमानी, देवश्री पुरोहित, बलराम भट्ट, आयुषी सांकला, परमानंद योगी, शक्ति सिंह, संगीता सोनी, मनोज झालानी, शुभम चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


