रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे रतलाम ग्रामीण के भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर “बा” ने जनसंपर्क तेज कर मतदाताओं का आशीर्वाद ले रहे है | वे भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो को बता कर सरकार की विभिन्न उपलब्धियों से रूबरू करा रहे है। धराड चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भाजपा प्रत्याशी डामर ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्तओं के साथ किया। साथ ही भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए राजपाल सिंह सोनगरा को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।
जन संपर्क यात्रा ग्राम सिनोद, लपटिया, संदला, बेरछा, कोटडी, ढीकवा, बदनारा, भीलखेड़ी, चौराना, कचनारा होते हुए बिलपांक पहुंची। भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल ने विरुपक्ष महादेव की पूजा-अर्चना की। जनसम्पर्क में भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल “बा” का सभी गावों मे मतदाताओं व बीजेपी कार्यक्रकर्ता ने बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। मतदाता अपने घर ले जाकर तिलक लगा कर साफा बांध व पुष्पनाला पहना कर अपना आशीर्वाद दे रहे है। बेरछा के घनश्याम जाट द्वारा मथुरालाल डामर को गदा भेंट कर सम्मानित किया। झुझारूसिंह जोधा, विवेकानंद चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन, युवा मोर्चा मंत्री संजय जाट, पूर्व जनपद अध्यक्ष मुकेश मालवीय, रवींद्र पाटीदार, गौरव मूणत सहित बड़ी संख्या मे बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं के बीच जाकर मथुरालाल डामर के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


