सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
सैलाना विधानसभा में इस बार चुनाव त्रिकोणीय है। कांग्रेस और जयस प्रत्याशी के मैदान में उतरने के साथ भाजपा भी माहौल को अपने पक्ष में करने की मेहनत में जुटी है। इसी कड़ी में सैलाना क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी संगीता विजय चारेल का समर्थकों के साथ अंचल में महा जनसंपर्क का दौर जारी है।

भाजपा प्रत्याशी चारेल ने समर्थकों के साथ राजापुरा माताजी, मंडल के छावनी, कुआंझाघर, जामधा, अयडुपाडा में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों पर चर्चा कर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मतदाताओ को भाजपा के पक्ष के मतदान करने की अपील की। इसके पूर्व गढखखाई माताजी जी में नुक्कड़ सभा भी की गई।
सभा को सैलाना भाजपा प्रत्याशी संगीता विजय चारेल, मोर्चा जिलाध्यक्ष शम्भूसिंह गणवा, प्रदे मंत्री नारायण मंईडा, सांसद प्रतिनिधि गोविंद डामर आदि ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी संगीता विजय चारेल को 17 नवंबर को कमल के फूल पर बटन दबाकर विजय बनाने की अपील की।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रभूलाल चारेल, महामंत्री दिनेश चारेल, मानसिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय टांक, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश देवड़ा, जनपद सदस्य लीलाबाई पडियार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


