24 C
Ratlām

रतलाम ग्रामीण में भाजपा को झटका : चुनाव से दो दिन पहले 50 से अधिक भाजपाइयों ने पार्टी का छोड़ा साथ

– रतलाम ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर को जिताने का लिया संकल्प

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव से दो दिन पहले भाजपा को करारा झटका लगा है। पार्टी से नाराज 50 से अधिक भाजपाइयों ने कांग्रेस का हाथ थाम विधानसभा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह डिंडौर को समर्थन देते हुए जीत दिलाने का संकल्प लिया है। इस कारण भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि रतलाम ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी डिंडोर को ग्रामीणों का अपार स्नेह व आशीर्वाद मिल रहा है।

IMG 20231115 WA0011

भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने के दौरान प्रत्याशी डिंडोर ने सभी का स्वागत किया। कांग्रेस प्रत्याशी डिंडोर ने कहा कि रतलाम ग्रामीण में पिछले 10 साल से भाजपा के विधायक रहे हैं लेकिन गांवों में आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। पिछले 18 साल के कुशासन को हमें मिलकर उखाड़ फेंकना है। घोषणावीर एवं भ्रष्टाचारी सरकार को खत्म करने का समय है। गरीब से गरीब तबका कांग्रेस के साथ खड़ा है। हम आपके आशीर्वाद से नया प्रदेश बनाने के साथ-साथ रतलाम ग्रामीण की दशा-दिशा बदलेंगे। प्रत्याशी डिंडोर ने बड़ोदा, नयापुरा, मेवासा, कांडरवासा, सिखेड़ी, भदवासा, नामली, चिकलिया, अंबोदिया, महू, रेन, सरवड़, गुलरीपाड़ा, रायणापाड़ा, जमुनिया, कुडाल, धराड़ गांवों में जनसंपर्क कर आशीर्वाद लिया। जगह-जगह फूलमालाओं व साफा बांधकर डिंडोर का आत्मीय स्वागत किया। डिंडोर ने ग्रामीणों का आशीर्वाद लेकर कहा कि आप सभी के विश्वास एवं साथ से हम बदलाव लाकर रहेंगे। आने वाली 17 नवंबर को हाथ के पंजे का बटन दबाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाए।

इन्होंने भाजपा से किया किनारा
नामली में जनसंपर्क के दौरान भारत जोड़ो यात्रा जिला समन्वयक बंटी डाबी के नेतृत्व में ईटावा खुर्द के राजेश कुमावत ईटावाखुर्द के साथ गांव बिंदिया खेड़ी एवं ईटावा के 50 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ता को कांग्रेस की सदस्यता ली। वहीं नामली ब्लॉक से लक्ष्मण वडेल परिवार भी बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होकर प्रत्याशी डिंडोर को जनसमर्थन दिया। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, रतलाम जनपद सदस्य बलबहादुरसिंह गुड्डू बन्ना, नामली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौधरी, युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री किशन सिंघाड़, नामली पार्षद तूफानसिंह सोनगरा, पूर्व सेवा सहकारी संस्था अध्यक्ष अशोक चौहान, प्रार्षद प्रतिनिधि बंटी डाबी, दिलीप जाट, बंशीलाल, पंकज राठौड़, कपिल कुमावत, गौरव राठौड़, दीपक तलोदिया, संजय चौहान, दिलीप कुमावत, नागेश्वर शर्मा, रामचंद्र मेहता, पूर्व सरपंच जितेंद्र पांचाल, लाल डोडिया, कारू डोडिया, अनोखी डोडिया, नागेश्वर टेलर, भंवरलाल मेहता आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए। 

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page